Kundli Tv- क्या है शरद पूर्णिमा, शास्त्रों में इसका क्या है महत्व

Edited By Updated: 22 Oct, 2018 10:23 AM

what is sharad purnima

मंगलावर 23 अक्टूबर 2018 को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन को शास्त्रों में बहुत महत्व दिया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मंगलावर 23 अक्टूबर 2018 को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन को शास्त्रों में बहुत महत्व दिया गया है। वैसे तो हिंदू धर्म में हर माह में एक बार पूर्णिमा आती है लेकिन शरद पूर्णिमा का त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है। पूरा भारत शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को निहारने के लिए बेकरार रहता है। इस पर्व को शरद पूनम के नाम से भी जाना जाता है।
PunjabKesari
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा का दिन वह दिन होता है जिस दिन हर किसी को इंतजार होता है रात्रि के उस पहर का जिसमें 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा अमृत की वर्षा धरती पर करता है। वर्षा ऋतु की जरावस्था और शरद ऋतु के बाल रूप का यह सुंदर संजोग हर किसी का मन मोह लेता है। 
PunjabKesari
मान्यता है कि प्राचीन काल से शरद पूर्णिमा को बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। शरद पूर्णिमा से हेमंत ऋतु की शुरुआत होती है। इसके महत्व और उल्लास के तौर-तरीकों के संबंध में ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि इस रात्रि को चंद्रमा अपनी समस्त कलाओं के साथ होता है और धरती पर अमृत वर्षा करता है। इस दिन चंद्रमा की रोशनी में दूध व खीर रखी जाती है। आपको बता दें कि रात 12 बजे होने वाली इस अमृत वर्षा का लाभ उठाने के लिए  हर कोई चंद्रोदय के वक्त गगन तले खीर या दूध रखता है जिसका सेवन रात 12 बजे के बाद ही किया जाता है। आपको बता दें कि इसके अलावा खीर समस्त देवताओं का प्रिय भोजन है। 
PunjabKesari
मान्यताओं के अनुसार इस खीर का सेवन करने वाला हर रोगी रोगमुक्त भी होता है। इसके अलावा खीर देवताओं का प्रिय भोजन भी है। इस दिन कोजागौरी लोक्खी यानि देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा चाहे किसी भी वक्त शुरू हो लेकिन पूजा दोपहर 12 बजे बाद ही शुभ मुहूर्त में की जाती है। बता दें कि पूजा में लक्ष्मी जी की प्रतिमा के अलावा कलश, धूप, दुर्वा, कमल का पुष्प, हर्तकी, कौड़ी, आरी (छोटा सूपड़ा), धान, सिंदूर व नारियल के लड्डू प्रमुख होते हैं। इसके अलावा पूजन  विधि में रंगोली और उल्लू ध्वनि का विशेष स्थान है।
राशि अनुसार सावन में करें ये काम, फिर देखें भोले का चमत्कार (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!