श्रावण मास में इन चीज़ों का सेवन करने से मिलते हैं अशुभ परिणाम

Edited By Jyoti,Updated: 28 Jul, 2021 04:35 PM

what things should not eat in sawan month

धार्मिक शास्त्रों के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में वर्ष मे पड़ने वाले हर मास से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस सूची में कौन सा मास किसे समर्पित है, किस मास में किसकी पूजा होती, किस मास में क्या खाना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक शास्त्रों के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में वर्ष मे पड़ने वाले हर मास से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस सूची में कौन सा मास किसे समर्पित है, किस मास में किसकी पूजा होती, किस मास में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, किस चीज़ का त्याग करना चाहिए आदि जैसी जानकारी शामिल है। आज हम आपको बताने वाले हैं श्रावण मास से जुड़ी खास जानकारी। कहा जाता है श्रावण मास में कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में। जिसके अनुसार श्रावण मास में कौन सी चीज़ों का सेवन करना अशुभ होता हैै।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास में पत्तेदार सब्जियां पालक, मैथी, लाल भाजी, बथुआ, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

इसके अलावा तेल या मसालेदार भोजन करना, लहसुन और प्याज का सेवन करना भी अशुभ माना जाता है।

यूं तो सनातन धर्म में मांसाहार भोजन करना वर्जित बताया गया है। परंतु ध्यान रहे खासतौर पर श्रावण मास में मच्छी और मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए। 

इस मास में बैंगन की सब्जी, सुपारी, गुड़, मीठी, ज्यादा खट्टी और नमकीन पदार्थों आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस मास में शहद और शक्कर, मूली, कच्चा दूध, कढ़ी आदि का सेवन करना भी शुभ नही माना जाता है। 

इन सब चीज़ों के अतिरिक्त तंबाकू, अल्कोहल, अन्य किसी प्रकार का नशा भी नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग करना शुभ होता है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!