भारत का सबसे लंबा बीच क्यों कहलाता है मरीना? जानिए इसकी रोचक कहानी

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 01:57 PM

why is marina beach so long

भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे लंबा ‘बीच’ यानी समुद्र तट कौन सा है?दिलचस्प बात है कि इस बीच पर नहाने की अनुमति नहीं है, फिर भी यह देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Why is Marina Beach So Long : भारत में कई खूबसूरत समुद्र तट हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे लंबा ‘बीच’ यानी समुद्र तट कौन सा है?दिलचस्प बात है कि इस बीच पर नहाने की अनुमति नहीं है, फिर भी यह देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह मरीना बीच है, जो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। इसकी लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। यह उत्तर में फोर्ट सेंट जॉर्ज से लेकर दक्षिण में बेसेंट नगर तक फैला हुआ है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे लंबा नैचुरल बीच माना जाता है।

खास बात है कि यह केवल भारत का ही नहीं एशिया का भी सबसे लम्बा समुद्र तट है। यह समुद्र तट बंगाल की खाड़ी के किनारे फैला है और अपनी लंबी रेतीली पट्टी के कारण इसे एशिया का सबसे बड़ा बीच माना जाता है।  इसकी औसत चौड़ाई करीब 300 मीटर है, जबकि कुछ जगहों पर यह 400 मीटर से भी अधिक चौड़ा हो जाता है। यही वजह है कि यहां एक साथ हजारों लोग आराम से घूम सकते हैं।

कब और कैसे विकसित हुआ?
साल 1880 में मद्रास के तत्कालीन गवर्नर माऊंटस्टुअर्ट एल्फिन्स्टन ग्रांट डफने इसे डिवैल्प कराया था। यहां टहलने के लिए खास रास्ता (पाथवे) भी बनाया गया। आज यह शहर का मुख्य पर्यटन स्थल बन चुका है।

नहाने पर क्यों है पाबंदी?
इस बीच पर नहाने और तैरने की मनाही है। इसका कारण है समुद्र की तेज और खतरनाक लहरें। यहां का अंडरकरंट बहुत मजबूत होता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ऐसे में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, इस बीच पर नहाने की मनाही है।

क्यों मशहूर है ये बीच?
यहां का लाइटहाऊस और समुद्र का नजारा बेहद आकर्षक है। बीच के किनारे लगने वाला बाजार भी काफी खूबसूरत है। यह बाजार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां कई मूर्तियां, स्मारक और दर्शनीय स्थल भी मौजूद हैं। शाम के समय यहां का माहौल और स्ट्रीट फूड भी पर्यटकों को खास पसंद आते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!