Kundli Tv- नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है ?

Edited By Updated: 15 Aug, 2018 12:56 PM

सावन का महीना चल रहा है। जो कि सभी जानते हैं कि भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस पावन महीने में जो भी भोलेनाथ की सच्चे मन औऱ श्रद्धा से पूजा करता है उसे अपनी हर परेशानी का हल जल्दी ही मिल जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari
सावन का महीना चल रहा है। जो कि सभी जानते हैं कि भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस पावन महीने में जो भी भोलेनाथ की सच्चे मन औऱ श्रद्धा से पूजा करता है उसे अपनी हर परेशानी का हल जल्दी ही मिल जाता है। जैसा कि सभी जानते हैं देवों के देव महादेव मात्र एक ऐसे देव हैं, जो भक्तों की भक्ति से बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं लेकिन आज हम आपको सावन में पड़ने वाली नाग पंचमी के बारे में बताने जा रहे हैं। आज नाग पंचमी है इस दिन नाग देवता को दूध पिलाया जाता है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है ?
PunjabKesari में शुक्ल और कष्ण पक्ष की पंचमी को नागपंचमी मनाई जाती है इस त्योहार पर नागों की पूजा का विधान है। नागों को हिन्दू धर्म में विशेष मान्यता दी गई है। भगवान शिव के गले में स्थान पाने वाले नागों की हिन्दू धर्म में पूजा की जाती है। इस धरती पर नागों की उत्पत्ति कैसे हुई इसका वर्णन हमारे ग्रंथो में किया गया है। इनमें वासुकि, शेषनाग, तक्षक और कालिया जैसे नाग हैं। नागों का जन्म ऋषि कश्यप की दो पत्नियों कद्रु और विनता से हुआ था।
PunjabKesari
स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन नागों की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नागपंचमी के दिन अपने दरवाजे के दोनों ओर गोबर से सर्पों की आकृति बनानी चाहिए और धूप, पुष्प से इनकी पूजा करनी चाहिए। इसके बाद इन्द्राणी देवी की पूजा करनी चाहिए। दही, दूध, अक्षत, जल, पुष्प, नेवैद्य आदि से उनकी आराधना करनी चाहिए और इंद्राणी देवी की आराधना करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और उसके बाद स्वयं भोजन करना चाहिए।
PunjabKesari
नागपंचमी के दिन पहले मीठा भोजन फिर अपनी रुचि के अनुसार भोजन करना चाहिए। इस दिन द्रव्य दान करने वाले पुरुष पर कुबेर जी की दया दृष्टि बनती है।मान्यता है कि अगर किसी जातक के घर में किसी सदस्य की मृत्यु सांप के काटने से हुई हो तो उसे बारह महीने तक पंचमी का व्रत करना चाहिए। इस व्रत के फल से जातक के कुल में कभी भी सांप का भय नहीं होगा। अगर आप भी इन उपायों को करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी।
शुक्रवार को ये काम करने से संबंधों में बढ़ेगी मधुरता (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!