जामिया की RCA कोचिंग से 54 स्टूडेंट ने क्लीयर किया UPSC Mains Exam

Edited By Updated: 16 Jan, 2020 10:48 AM

54 students from jamia millia s coaching academy clear civil services main

जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी स कोचिंग कर रहे 54 छात्रों ने ...

नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंश‍ियल कोचिंग एकेडमी से कोचिंग कर रहे 54 छात्रों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।अब ये सभी उम्मीदवार फरवरी में होने वाले UPSC के इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे। इस बार का रिजल्ट 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का जारी किया गया है।

Image result for 54 students cleared UPSC Mains exam from Jamia's RCA coaching

छात्रों के पास होने पर यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, 'इन छात्रों को सिविल सेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इन छात्रों को विश्वविद्यालय मुफ्त आवास, लाइब्रेरी सुविधा, क्लासरूम टीचिंग, प्रैक्टिस टेस्ट आदि प्रदान किए जाते हैं। सीटों की उपलब्धता के आधार पर जामिया आरसीए अब कुछ और ऐसे योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देगा जो इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे।

गौरलतब है कि पिछले साल जामिया के 44 छात्रों ने UPSC पास किया था, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर थर्ड रैंक हासिल करने वाले जुनैद अहमद भी शामिल थे। UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह 'A' और समूह 'B' के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

ऐसे करें चेक
उम्मीदवार जामिया की आध‍िकारिक वेबसाइट www.jmi.ac.in पर जाकर इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!