डेटा साइंटिस्ट बन आसानी से पा सकते है लाखों में सैलरी

Edited By Updated: 12 Jul, 2018 11:49 AM

data scientist can easily find salary in millions

आईटी सेक्टर हमेशा से ही स्टूडेंट्स के लिए पंसदीदा क्षेत्र रहा है। इसलिए ज्यादातर स्टूडेंट्स इस फील्ड में करियर...

नई दिल्ली : आईटी सेक्टर हमेशा से ही स्टूडेंट्स के लिए पंसदीदा क्षेत्र रहा है। इसलिए ज्यादातर स्टूडेंट्स इस फील्ड में करियर बनाने की सोेचते है। अगर आपको भी यदि आपको मैथ्स अच्छा लगता है। आप आंकड़ों का एनालिसिस करके उससे डिसीजन तक पहुंच सकते हैं तो डाटा साइंटिस्ट की जॉब आपके लिए बेस्ट है। 2024 तक इस फील्ड में 16 परसेंट ग्रोथ की संभावना है। अगर पिछले एक साल की बात की जाए तो बीते एक साल में डेटा साइंटिस्ट की मांग में 100 नहीं बल्कि पूरे 417 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

क्या होता है काम
डेटा साइंटिस्ट अपनी कंपनी के लिए डेटा एनालिसिस करता है जिससे उसे बिजनेस में फायदा हो। डेटा एनालिसिस को तीन भागों में बांटा जा सकता है। पहले भाग में डेटा जुटाया और उसे स्टोर किया जाता है। दूसरे भाग में डेटा की पैकेजिंग की जाती है और तीसरे भाग में डेटा की डिलीवरी की जाती है।

योग्यता
डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए आपके पास मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, एप्लाइड साइंस, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक और एमएस की डिग्री होनी जरूरी है ।  इसके अलावा आपको स्टेटिस्टिकल मॉडलिंग और प्रोबेबिलिटी की जानकारी भी होनी चाहिए। साथ ही आपको पाइथन, जावा,आर, एसएएस जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की समझ भी होनी चाहिए। 

सैलरी
डेटा साइंटिस्ट की सैलरी उसके अनुभव पर भी निर्भर करती है। अगर औसत सैलरी की बात की जाए तो डेटा साइंटिस्ट की औसत सैलरी करीब 76 लाख रुपये सालाना है। हालांकि शुरुआत में 8 से 10 लाख की सैलरी मिलती है।  

नौकरी के अवसर
कई बड़ी कंपनियों जैसे गूगल, अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, ईबे, लिंक्डइन, फेसबुक और ट्विटर आदि को डेटा साइंटिस्ट की जरूरत है।  डेटा साइंटिस्ट डेटाबेस एंड इंफर्मेशन इंटिग्रेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, सोशल एंड इंफॉर्मेशन नेटवर्क,वेब इंफर्मेशन ऐक्सेस, डेटा/बिजनस ऐनालिसिस फील्ड में जॉब कर सकता है। 

संस्थान 
इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिटयूट, कोलकाता
 इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरू 
इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेंट रांची 
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस,बेंगलुरु 
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद
 इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नॉलजी मुंब
इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ टेक्नॉलजी खड़गपुर 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!