Delhi DDA Patwari Result : दिल्ली पटवारी भर्ती स्टेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Edited By Updated: 29 May, 2021 07:36 PM

delhi patwari recruitment stage 2 exam result released

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने पटवारी भर्ती स्टेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। DDA की ओर से आयोजित पटवारी और स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों के लिए स्टेज-II परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- dda.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर...

एजुकेशन डेस्क: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने पटवारी भर्ती स्टेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। DDA की ओर से आयोजित पटवारी और स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों के लिए स्टेज-II परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- dda.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा में कुल 64 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। 

बता दें कि, स्टेज-2 की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2021 को किया गया था। इससे पहले स्टेज-1 की परीक्षा 5, 6, 11 और 12 नवंबर 2020 को आयोजित हुई थी। वहीं, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा।

कुल 629 पदों पर भर्तियां होंगी
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से जारी इस वैकेंसी के तहत कुल 629 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें जूनियर सेक्रेटरी और असिस्टेंट के लिए 292 पद, पटवारी के लिए 44, माली के पद पर 100 सीटें, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 100 सीटें, असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर के लिए 11, सर्वेयर के लिए 11, डिप्टी डायरेक्टर प्लानिंग के लिए पांच और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए दो समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

Delhi DDA Patwari Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
DDA की ऑफिशियल वेबसाइट dda.org.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘DIRECT RECRUITMENT 2020- LIST OF PROVISIONALLY SHORTLISTED CANDIDATES FOR THE POST OF PATWARI’ लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ के रूप में एक फाइल खुलेगी।
यहां अपना परिणाम चेक करें।

यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!