DU 2020: सेंट स्टीफेंस की पहली कट ऑफ जारी, एडमिशन के लिए जरूरी है 99 फीसदी

Edited By Updated: 16 Sep, 2020 11:24 AM

delhi university admissions 2020 st stephen s college first cut off over 99

देशभर में कोरोना वायरस के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज की ओर से अंडरग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ जारी कर दी है। बता दें कि इस साल अधिकतर कोर्सेज में एडमिशन के लिए जरूरी न्यूनतम सीमा 99 प्रतिशत ...

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज की ओर से अंडरग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ जारी कर दी है। बता दें कि इस साल अधिकतर कोर्सेज में एडमिशन के लिए जरूरी न्यूनतम सीमा 99 प्रतिशत है हालांकि अर्थशास्त्र में ये पैमाना 99.25 प्रतिशत या उससे अधिक रखा गया है।

PunjabKesari

बता दें कि इस साल की कट ऑफ पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। पिछले साल की बात करे तो अर्थशास्त्र और अंग्रेजी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए कटऑफ 98.75 फीसदी रखी गई थी।

ये है कट-ऑफ
सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एडमिशन के लिए जारी अलग-अलग कोर्स के लिए कट ऑफ लिस्ट के हिसाब से उम्मीदवारों के 12वीं क्लास के अंकों के अनुसार एडमिशन दिए जाएंगे। सब्जेक्ट के हिसाब एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग होगी। 

गौरतलब है कि इस साल 3 लाख 53 हजार 919 स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए आवेदन किया जबकि पिछले साल ये आंकड़ा करीब ढाई लाख था। वहीं इस साल 12वीं क्लास के एग्जाम में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!