ग्रेजुएट पास के लिए इस विभाग में निकली भर्तियां, 10 जनवरी से पहले करें आवेदन

Edited By Updated: 09 Jan, 2020 09:33 AM

ecil recruitment 2020 for graduate pass

इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ईसीआईएल) की ओर से ग्रेजुएट इंजीनियर/तकनीशियन के कुल 185 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे ...

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ईसीआईएल) की ओर से ग्रेजुएट इंजीनियर/तकनीशियन के कुल 185 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण 
पदों की संख्या -185 पद

पद का नाम 
ग्रेजुएट इंजीनियर के कुल 165 पद-
सी.एस.ई.के लिए कुल 100 पद
ई.सी.ई. के लिए कुल 31 पद
एम.ई.सी.एच. के लिए कुल 19 पद
ई.ई.ई. के लिए कुल 10 पद
सिविल के लिए कुल 05 पद

तकनीशियन के कुल 20 पदों-
ई.सी.ई. के लिए कुल 10 पद तथा
सी.एस.ई. के लिए भी कुल 10 पद ही हैं।

शैक्षणिक योग्यता 
जी.ई.ए.में
आवेदन करने के लिए वे ही अभ्यर्थी पात्र माने जाएँगे जिन्होंने ए.आई.सी.टी.ई.से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सम्बंधित ट्रेड में 4 वर्षीय बी.ई. या बी.टेक. डिग्री प्राप्त कर लिया हो।  

तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए वे ही अभ्यर्थी पात्र माने जाएँगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ई.सी.ई.एंड सी.एस.ई. ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूर्ण कर लिया हो अथवा 01 अप्रैल 2017 के पश्चात पूर्ण किया हो।

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2020 है। 

आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

सैलरी 
जी.ई.ए. पद के लिए- 9,000/-रुपये
टी.ए. पद के लिए 8,000/-रुपये स्टाइपेंड

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट http://ecil.co.in/ पर अप्लाई कर सकते है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!