UPSC के नए चेयरमैन बने प्रदीप कुमार जोशी

Edited By Updated: 08 Aug, 2020 04:09 PM

educationist pradeep kumar joshi appointed upsc chairman

संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। यूपीएससी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक रहेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जोशी 12 मई, 2015 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के...

नई दिल्ली- संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। यूपीएससी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक रहेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जोशी 12 मई, 2015 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य बने थे। शुक्रवार को उन्हें यूपीएससी के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आयोग देश के नौकरशाहों और राजनयिकों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। अधिकारियों ने कहा कि जोशी का यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक होगा। 

PunjabKesari

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। बयान के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) के निदेशक के रूप में भी काम किया है। बयान में कहा गया है, "अपने शानदार अकादमिक करियर में, प्रोफेसर जोशी ने परास्नातक स्तर पर 28 वर्षों से अधिक समय तक पढ़ाया और विभिन्न नीति निर्धारण, शैक्षणिक और प्रशासनिक निकायों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।''

ये हैं UPSC के सदस्य
वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ, प्रो जोशी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ ही यूपीएससी में एक सदस्य का पद खाली हो गया है। वर्तमान में, भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के सदस्य हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!