पार्थसारथी जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Edited By Updated: 08 Jul, 2018 08:45 AM

gopalaswami parthasarathi new jammu central university chancellor

अनुभवी राजनयिक गोपालस्वामी पार्थसारथी को केंद्रीय जम्मू विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

जम्मूः अनुभवी राजनयिक गोपालस्वामी पार्थसारथी को केंद्रीय जम्मू विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। श्री पार्थसारथी एन. एन. वोहरा के बाद विश्वविद्यालय के नये कुलपति बनाए गए हैं। श्री पार्थसारथी भारतीय राजनयिक और लेखक हैं। इलैक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले श्री पार्थसारथी वर्ष 1990-92 में साइप्रस में भारतीय उच्चायुक्त, 1992-95 में म्यांमार में भारत के राजदूत, 1995-98 में आस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त, 1998-2000 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रवक्ता भी रह चुके हैं।   
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!