कल होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं... IMD का 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 08:13 PM

alert issued for heavy rain and strong storms across 19 states tomorrow

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी...

नेशनल डेस्क : भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। नदी किनारे रहने वाले लोगों, किसानों और मछुआरों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम में बदलाव की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में भी एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन रही है।

दिल्ली में भारी बारिश

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य में तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार का मौसम

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

झारखंड का मौसम

साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका और हजारीबाग में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। रांची का तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड का मौसम

बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

कांगड़ा, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू और ऊना में 2 से 3 जुलाई के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मनाली में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू, कठुआ, डोडा, कुलगाम और किश्तवाड़ में 2 से 5 जुलाई तक भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। श्रीनगर में तापमान 19 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र का मौसम

मुंबई, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे और अहमदनगर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मुंबई का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब का मौसम

पटियाला, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान का मौसम

चुरू, अलवर, उदयपुर, अजमेर, धौलपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, दौसा, फलोदी और जयपुर में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश का मौसम

विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, सिवनी और मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। भोपाल में तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
तेज आंधी और बिजली गिरने के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
किसान और मछुआरे मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और IMD की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!