INI CET Admit Card 2021: PG एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Jun, 2021 01:26 PM

pg entrance exam admit card released

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर विजिट...

एजुकेशन डेस्क- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। AIIMS की ओर से परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं, उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) का आयोजन मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमएसडीएस), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), और मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच) जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। ये कोर्स दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, जोधपुर, NIMHANS बेंगलुरु, JIPMER पुडुचेरी और पीजीआई चंडीगढ़ सहित आठ एम्स द्वारा किए जाते हैं।

INI CET Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें। या प्रिंट आउट ले लें।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!