एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी उड़ान रद्द, दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशान रहे यात्री
Edited By Pardeep,Updated: 20 Sep, 2026 01:17 AM

एतिहाद एयरवेज की दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी समस्या के कारण शनिवार देर शाम रद्द कर दी गई, जिससे करीब 200 यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्लीः एतिहाद एयरवेज की दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी समस्या के कारण शनिवार देर शाम रद्द कर दी गई, जिससे करीब 200 यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान ईवाई217 के कई यात्रियों ने बताया कि विमान को रात 9:15 बजे रवाना होना था।
यात्रियों के अनुसार, करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और चालक दल ने बताया कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई है। कुछ घंटे बाद एयरलाइन ने उड़ान रद्द किए जाने की घोषणा की, जिसके बाद यात्रियों को यात्रा के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने पड़े।
उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24डॉट कॉम' के अनुसार, इस उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान के साथ किया जाना था। तकनीकी समस्या की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।
Related Story

दिल्ली में श्रमिकों को अब दफ्तरों के नहीं लगाने होंगे चक्कर, CM रेखा गुप्ता ने 4 मोबाइल नमो श्रमिक...

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा कदम, अवैध PUC पर 1 अक्टूबर से कार्रवाई

दिल्ली : गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों को बचाया गया, मचा हडकंप

'उसे मौके पर ही मार डाला', दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर ह/त्या

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई योजना, सख्त नियमों का किया ऐलान

दिल्ली नगर निगम ने स्वास्थ्य नीति में किया बदलाव, इन लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग से पहले बढ़ी टेंशन, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा; सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली के शालीमार बाग में देर रात कार्रवाई, मदीना मस्जिद और अन्य इमारतों को गिराया

दिल्ली : डायरेक्ट सेलिंग एजेंट बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार;...

VIDEO: दिल्ली- कबाड़ के ढेर में इंसानी कंकाल जैसा मिला ढांचा, जांच में जुटी पुलिस