UBI Recruitment 2021: सीनियर मैनेजर समेत 347 पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें आवेदन

Edited By Updated: 14 Aug, 2021 02:55 PM

recruitment for 347 posts including senior manager

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास यूनियन बैंक नें जॉब करने का शानदार मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली है। कुल 347 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

एजुकेशन डेस्क: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास यूनियन बैंक नें जॉब करने का शानदार मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली है। कुल 347 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट- www.unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों आवेदन 12 अगस्त 2021 से शुरू हो गए हैं। 

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तारीख- 12 अगस्त, 2021
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 3 सितंबर, 2021

पदों का विवरण
सहायक प्रबंधक (विदेशी मुद्रा) 120 पद  
सहायक प्रबंधक (तकनीकी अधिकारी) 26 पद
प्रबंधक (चार्टर्ड एकाउंटेंट)-  14 पद
प्रबंधक (विदेशी मुद्रा)- 50 पद
प्रबंधक (मुद्रण प्रौद्योगिकीविद्)- 01 पद
प्रबंधक (विद्युत अभियंता)- 02 पद
प्रबंधक (वास्तुकार)- 07 पद
प्रबंधक (सिविल इंजीनियर)- 07 पद
प्रबंधक (रिस्क)- 60 पद
वरिष्ठ प्रबंधक (रिस्क)- 60 पद
कुल पदों की संख्या - 347 पद

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक और एमबीए/पीजीडीबीएम या इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। वही, मैनेजर पदों के लिए सम्बन्धित ट्रेड/विषय या क्षेत्र में स्नातक या पीजी होना चाहिए और कम से कम से तीन वर्षों को अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर मैनेजर पदों के लिए सीए, सीएफए, सीएस या एमबीए के साथ कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सहायक प्रबंधक (विदेशी मुद्रा), सहायक प्रबंधक (तकनीकी अधिकारी) पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रबंधक (चार्टर्ड एकाउंटेंट), प्रबंधक (विदेशी मुद्रा), प्रबंधक (मुद्रण प्रौद्योगिकीविद्) , प्रबंधक (विद्युत अभियंता), प्रबंधक (वास्तुकार) प्रबंधक (सिविल इंजीनियर) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रबंधक (रिस्क) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग -  850 रुपए
एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। वहीं, भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन चेक कर लें।

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें 
वेबसाइट के लिए यहां चेक करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!