Police Recruitment 2021: गोवा पुलिस में कॉन्स्टेबल, स्टेनो समेत कई पदों पर निकली भर्तियां, 63200 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 02:49 PM

recruitment for many posts including constable

गोवा पुलिस में नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस महानिदेशक, गोवा सरकार, पुलिस मुख्यालय, पणजी ने पुलिस कॉनस्टेबल, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, लोओर डिवीजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

एजुकेशन डेस्क: गोवा पुलिस में नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस महानिदेशक, गोवा सरकार, पुलिस मुख्यालय, पणजी ने पुलिस कॉनस्टेबल, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, लोओर डिवीजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गए हैं। भर्ती अभियान के जरिए कुल 754 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

वेबसाइट- Citizen.goapolice.gov.in

गोवा पुलिस की ओर से निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख  8 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। इसके अलावा ऑफलाइन मोड में उम्मीदवारों को 8 नवंबर से पहले खोले गए काउंटर पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने होंगे। 

पदों का विवरण
पुलिस कॉन्स्टेबल - 734 पद
फार्मासिस्ट - 6 पद
स्टेनोग्राफर - 2 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 5 पद
नाई - 4 पद
धोबी - 3 पद
नर्सिंग असिस्टेंट - 3 पद
मेस सर्वेंट - 14 पद
स्वीपर – 2 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 773 पद

शैक्षणिक योग्यता
पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए 10वीं में पास होना जरूरी है। नाई, धोबी, नर्सिंग असिस्टेंट मेस सर्वेंट और स्वीपर पोस्ट के लिए 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर और एलडीसी के लिए AICTE से डिप्लोमा या 12वीं पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर नॉलेज और अंग्रेजी में 30wpm टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा
पुलिस कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए आवेदकों की आयु सीमा 8 नवंबर 2021 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। जबकि अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी मापदंड के अनुसार छूट दिए जाने का प्रावधान है। 

एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एक्स सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। 

जानें कितनी मिलेगी सैलरी
पुलिस कॉन्स्टेबल - 19900 रुपये से 63200 रुपये (पे लेवल-2)
फार्मासिस्ट - 29200 रुपये से 92300 रुपये (पे लेवल - 5)
स्टेनोग्राफर - 25500 रुपये से 81100 रुपये (पे मैट्रिक्स लेवल - 4)
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 19900 रुपये से 63200 रुपये (पे लेवल-2)
नाई - 19900 रुपये से 63200 रुपये (पे लेवल-2)
धोबी - 19900 रुपये से 63200 रुपये (पे लेवल-2)
नर्सिंग असिस्टेंट - 18000 रुपये से 56900 रुपये (पे लेवल-1)
मेस सर्वेंट - 18000 रुपये से 56900 रुपये (पे लेवल-1)
स्वीपर - 18000 रुपये से 56900 रुपये (पे लेवल-1)

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पुलिस मुख्यालय, पणजी गोवा, मापुसा पुलिस स्टेशन, बिचोलिम पुलिस स्टेशन, पोंडा पुलिस स्टेशन, कुरचोरम पुलिस स्टेशन, मडगांव पुलिस स्टेशन और वास्को पुलिस स्टेशन पर 8 नवंबर से पहले जमा करें।

नोटिफिकेशन देखनें के लिए यहां क्लिक करें

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!