Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jun, 2026 12:23 PM

370 Biryani Controversy : आए दिन कोई न कोई कॉमेडियन अपनी शो में ऐसी बात कर ही देता है, जिसकी वजह से पूरे देश में हलचल मच जाती है। समय रैना की कंट्रोवर्सी के बाद अब हाल ही में जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' फेम प्रणित मोरे के शो में कुछ ऐसा...
370 Biryani Controversy : आए दिन कोई न कोई कॉमेडियन अपनी शो में ऐसी बात कर ही देता है, जिसकी वजह से पूरे देश में हलचल मच जाती है। समय रैना की कंट्रोवर्सी के बाद अब हाल ही में जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' फेम प्रणित मोरे के शो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने हर जगह तहलका मचा दिया है। आपको बता दें कि इस शो के दौरान एक लड़के ने 370 की बिरयानी से जुड़ी ऐसी बात बोली, जिसे सुनने के बाद हर कोई सोशल मीडिया पर उस लड़के को ट्रोल कर रहा है। इतना ही बड़ी-बड़ी हस्तियां भी उस लड़के को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा विवाद।
क्या है 370 रुपये बिरयानी विवाद ?
हाल ही में हुए एक Pranit More के शो में हिमांशु नाम के 23 के लड़के ने सबके सामने खुलासा किया कि जब वो एक लड़की के साथ डेट पर गया तब उसने लड़की को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी। यहां तक तो बात ठीक थी लेकिन इसके बाद उसने ऐसी बातें बोलीं कि इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इसके बाद उस लड़की ने हिमांशु को कहा कि मुझे अब घर छोड़ आओ तो आगे उसने कहा कि ऐसे कैसे उसे जाने देता। मैंने उसके ऊपर 370 रुपए खर्च किये हैं, इसके बदले में उसका फायदा उठाना चाहता था। फिर उसने अपनी पर्सनल बातें शरेआम सबके सामने शेयर करते हुए कहा कि फिर मैंने उस लड़की को किस करना शुरू किया। इसके बाद भी उसने बहुत सी आपत्तिजनक बातें बोलीं।
ऐसी बातें सुनने के बाद वहां बैठे सारे लोग जोर-जोर से हसने लग गए। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों ने इसका सीधा इल्जाम प्रणित पर लगाया है, उन्होंने कहा कि उनका शो है और उनकी टीम है। वो ये सब अपलोड करने से पहले सोच सकते थे।

प्रणित मोरे ने मांगी माफ़ी
इतना सब विवाद देखने के बाद खुद कॉमेडियन Pranit More ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के सबसे माफ़ी मांगी और कहा कि यह सब दर्शकों की राय है मेरी नहीं।
हिमांशु को नौकरी से निकाला
इतना ही नहीं बात आग की तरह इतनी फ़ैल गई कि हिमांशु को गुरुग्राम स्थित डिजाइन कंपनी की नौकरी से भी निकाल दिया। इसके बाद हिमांशु ने भी सबसे अपनी गलती की माफ़ी मांगी और इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया।
