'जिस शो में गई, वहीं अफेयर रहा'...Shilpa Shinde ने Shivangi Joshi के कैरेक्टर पर उछाला कीचड़, समर्थन में उतरे कई सेलेब्स

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 02:00 PM

shilpa shinde and shivangi joshi controversy

Shilpa Shinde and Shivangi Joshi Controversy : एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे इस शो में आए दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 11 की विजेता और टीवी...

Shilpa Shinde and Shivangi Joshi Controversy : एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे इस शो में आए दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 11 की विजेता और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शो में एंट्री की है। शो में आने के बाद से ही वह कई कंटेस्टेंट्स और सेलेब्स के साथ तीखी नोंकझोंक करती नजर आ रही हैं। पहले उनका विवाद राम कपूर और सुनीता के साथ था और अब वो हाथ धो कर शिवांगी जोशी के पीछे पड़ गई हैं। 

शिल्पा शिंदे को शो का कंट्रोलर बना दिया गया है और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए शिवांगी पर बहुत तरह की पाबंदिया लगाई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शिवांगी के एकमात्र दोस्त हर्षद से भी बात करने को मना कर दिया है, इस फैसले के बाद शिवांगी काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। इतना ही नहीं अब हाल ही में शिल्पा ने शिवांगी ने  कैरेक्टर और कीचड उछाला है। इस वजह से सोशल मीडिया पर शिल्पा को बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 
 
 शिवांगी मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करती 
हाल ही में आए एक एपिसोड के दौरान शिल्पा श्रेया से बात करती हुई दिखाई देती हैं और कहती हैं कि जल्द ही उनका और शिवांगी का आमना-सामना होगा। शिल्पा ने बोला कि जब भी शिवांगी मेरे सामने आती है तो मेरी तारीफ करती है लेकिन पीठ पीछे वो मुझे बिलकुल पसंद नहीं करती। इसके बाद श्रेया ने जवाब दिया कि वो आप जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करेगी। 

Shilpa Shinde ने Shivangi Joshi के कैरेक्टर पर उछाला कीचड़
इसके बाद शिल्पा ने शिवांगी के बारे में जो कहा वो बहुत गलत था। शिल्पा ने कहा कि ओह हां, हम बहुत बुरे हैं और वो बहुत अच्छी है। मुझे भी ऐसे लोगों के सामने आना पसंद नहीं है। इस शो में मैं उसे अच्छे से ठीक करके जाउंगी। बात यहां खत्म नहीं हुई शिल्पा ने आगे कहा  कि ये जितने शो में गई है, उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई शिल्पा शिंदे 
जैसे ही शो की यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो शिल्पा शिंदे को बहुत टट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। किसी ने लिखा कि, शिल्पा और कितना नीचे गिरेगी ? तो किसी ने फराह खान से अपील की, की शिल्पा को इसका जवाब जरूर देना चाहिए। शिवांगी को पता होना चाहिए, उसके पीठ पीछे क्या बातें हो रही हैं। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!