Edited By Prachi Sharma,Updated: 29 Jun, 2026 10:44 AM

Aditya Seal and Anushka Ranjan Baby Shower : बॉलीवुड के एक्टर आदित्य सील के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी अनुष्का रंजन जो की मॉडल और एक्ट्रेस हैं, 35 की उम्र में मां बनने जा रही हैं।
Aditya Seal and Anushka Ranjan Baby Shower : बॉलीवुड के एक्टर आदित्य सील के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी अनुष्का रंजन जो की मॉडल और एक्ट्रेस हैं, 35 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी और अब हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज के साथ गोद भराई की रस्म की। चलिए देखते हैं फंक्शन की तस्वीरें-
गोदभराई की इस रस्म में अनुष्का रंजन ने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ हुआ है। इसी के साथ उनकी चुन्नी के चारों तरफ बॉर्डर बना हुआ है।

वहीं अगर उनके मेकअप को देखा जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल-सोबर मेकअप किया हुआ था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था। इसी के साथ उन्होंने हाथों के कंगन और कानों में छोटे से झुमके पहने हुए थे, जो उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा चार चाँद लगा रहे हैं।

इसी के साथ आदित्य सील येलो कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके इस लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया।
परिवार वालों के संग अनुष्का ने गोद भराई का फंक्शन एन्जॉय किया।

इन तस्वीरों में आदित्य सील और अनुष्का रंजन के चेहरे पर साफ़ माँ-बाप बनने की ख़ुशी दिखाई दे रही है।
अनुष्का रंजन ने तस्वीरों के साथ बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- मेरे तरीके की गोद भराई।

शादी के 5 पांच सालों बाद दोनों को पेरेंट्स बनने की खुशी नसीब हो रही है।