Edited By Mansi,Updated: 07 Feb, 2026 06:37 PM

पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पहले लाते हुए 10 अप्रैल 2026 को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पहले लाते हुए 10 अप्रैल 2026 को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का यह फैसला एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसमें दर्शकों की रुचि और साल भर में अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल रिलीज़ लाइनअप को ध्यान में रखा गया है।
भूत बंगला की नई रिलीज डेट जारी
घोषणा के बाद से ही भूत बंगला को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है और यह फिल्म अक्षय कुमार को एक दमदार जॉनर एंटरटेनर में दिखाने वाली है। रिलीज डेट आगे-पीछे करने के पीछे मेकर्स की कोशिश यही है कि फिल्म को ऐसा थिएट्रिकल समय मिले, जब बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा भीड़ न हो। इसी सोच के साथ अक्षय कुमार भी यह ध्यान रखते हैं कि उनकी हर फिल्म को सिनेमाघरों में सही और पूरा समय मिले, ताकि दर्शक आराम से फिल्म देख सकें और उसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी को फॉलो कर सकें।
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है, केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर भूत बंगला पेश कर रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।