प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान- जेम्स-ज्वैलरी, फार्मा और स्मार्टफोन्स पर अब अमेरिका में लगेगा 0% टैरिफ

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 02:33 PM

indian smartphones and diamonds will now be sold in the us at 0 tax

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से 'मेक इन इंडिया' की बड़ी जीत हुई है। जेम्स-ज्वैलरी, फार्मा और स्मार्टफोन्स पर अब अमेरिका में अब 0% टैक्स लगेगा।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस डील से 'मेक इन इंडिया' की बड़ी जीत हुई है। जेम्स-ज्वैलरी, फार्मा और स्मार्टफोन्स पर अब अमेरिका में अब 0% टैक्स लगेगा। इस डील से भारतीय सामान अब अमेरिका में चीन और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले ज्यादा सस्ता और लोकप्रिय हो जाएगा।

इन चीजों पर अब अमेरिका में 'जीरो टैक्स' लगेगा:

भारत के कई बड़े उद्योगों को इस फैसले से सीधा फायदा होगा:

  • हाई-टेक और गैजेट्स: भारत में बने स्मार्टफोन (Made-in-India Mobiles) अब अमेरिका में बिना किसी टैक्स के बिकेंगे। इसके साथ ही मशीनों और हवाई जहाज के पुर्जों पर भी टैक्स हटा दिया गया है।
  • गहने और डायमंड: पॉलिश किए हुए हीरे, कीमती रत्न और प्लैटिनम के सिक्कों पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • दवाइयां: भारतीय जेनेरिक दवाओं को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिली है, जिससे भारत की फार्मा कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा।
  • खाने-पीने का सामान: भारतीय मसाले, चाय, कॉफी, नारियल तेल और काजू अब अमेरिका में सस्ते होंगे।
  • फल और सब्जियां: आम, केला, अमरूद, पपीता, अनानास और ताजी सब्जियों पर भी टैक्स खत्म कर दिया गया है।

भारतीय किसानों के लिए राहत: 'नो कॉम्प्रोमाइज'

पीयूष गोयल ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने बताया कि:

  • भारत ने चावल, गेहूं, चीनी, दूध, पनीर और चिकन जैसे संवेदनशील उत्पादों के आयात पर अमेरिका को कोई छूट नहीं दी है।
  • इसका मतलब है कि अमेरिकी खेती के उत्पादों से भारतीय किसानों को कोई खतरा नहीं होगा।

क्यों है यह डील ऐतिहासिक?

वाणिज्य मंत्री के अनुसार, इस समझौते से भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार खुल गया है। इससे न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि देश में लाखों नए रोजगार (विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए) भी पैदा होंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!