राजस्थान: कोटा में बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत गिरी... कई लोगों के दबे होने की आशंका

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 10:20 PM

rajasthan major accident in kota multi storey building collapses

राजस्थान के कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार इलाके में अचानक एक बहुमंजिला इमारत गिरने से अफरातफरी मच गई। तेज आवाज के साथ बिल्डिंग ढहते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार शुरू हो गई।

नेशनल डेस्कः राजस्थान के कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार इलाके में अचानक एक बहुमंजिला इमारत गिरने से अफरातफरी मच गई। तेज आवाज के साथ बिल्डिंग ढहते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस, प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। मौके पर कई एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और आपदा राहत दल पहुंच गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि इमारत गिरने के समय कई लोग अंदर मौजूद थे, इसलिए मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक करीब 4 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तेजी के साथ जारी है। प्रशासन आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील कर रहा है, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!