Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 May, 2026 12:54 PM

Alia Bhatt : कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकि है और ऐसे में फ़िलहाल तो सबसे ऊपर आलिया भट्ट का नाम आ रहा है। हर जगह उनके लुक्स के चर्चे हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में आलिया भट्ट अपना जलवा बिखेरने में सबसे आगे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने स्काई...
Alia Bhatt : कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकि है और ऐसे में फ़िलहाल तो सबसे ऊपर आलिया भट्ट का नाम आ रहा है। हर जगह उनके लुक्स के चर्चे हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में आलिया भट्ट अपना जलवा बिखेरने में सबसे आगे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने स्काई ब्लू कलर की गाउन पहनी थीं, जिसमें वो बिल्कुल परी जैसी लग रही थीं। इसके बाद उनकापिंक गाउन में फैरल्य टेल लुक बहुत ही वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
आलिया भट्ट के लुक्स के अलावा एक और चीज है जो काफी लाइमलाइट में आ रही है और वो है उनका स्टे।
एक रात के किराये में आ जाए गाड़ी
आपको बता दें आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में जिस जगह पर रुकी हुई हैं। उस होटल का एक रात का किराया ही इतना है कि कोई व्यक्ति नई गाड़ी खरीद लें।

बता दें कि आलिया भट्ट होटल मार्टिनेज के प्रीमियम किंग रूम विद सी व्यू में रुकी हुई हैं, इसका रात का किराया ही 8.66 लाख है। इस रूम की खास बात यह है कि यहां से बहुत ही सुन्दर नजारा दिखाई देता है। रूम के अंदर की सजावट किसी महल की सजावट से कम नहीं है।

आलिया भट्ट का लुक ?
इसी के साथ आपको बता दें आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए प्रिंसेस-कोर थीम का चुनाव किया और इसमें उन्होंने मिंट-ग्रीन रंग की एक मिडी बॉल ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की खास बात इसकी फुलावट थी। इस लुक ने यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें फैशन आइकॉन कहा जाता है।
