मेरे साथ रहो, मालामाल कर दूंगा…  मिर्जापुर एक्ट्रेस ने बताया- Sugar Daddy बनने की कोशिश करता था 70 साल का Producer

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 05:53 PM

anangsha biswas casting couch

Anangsha Biswas Casting Couch : वेब सीरीज मिर्जापुर में जरीना के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने अपने संघर्ष के दौर से दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का...

Anangsha Biswas Casting Couch : वेब सीरीज मिर्जापुर में जरीना के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास ने अपने संघर्ष के दौर से दौर से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करने की बात बताई। अनंग्शा ने खुलासा किया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती कदम रख रही थीं, तब लगभग 70 साल के एक प्रोड्यूसर ने उन्हें एक ऐसा प्रस्ताव दिया था, जिसे सुनकर वो दंग रह गईं। 

Anangsha Biswas Casting Couch

एक्ट्रेस ने खोले इंडस्ट्री के काले राज 
एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका आर्थिक समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। इसी दौरान करीब 70 साल के एक 
 प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने साथ रहने का प्रस्ताव दिया। एक्ट्रेस के अनुसार, उसने कहा कि वह उनके रहने के लिए घर और आने-जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर देगा लेकिन बदले में अनंग्शा को लगभग एक साल तक उसके साथ रहने पड़ेगा। 

Sugar Daddy बनने की कोशिश करता था 70 साल का Producer
अनंग्शा ने बताया कि उस प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्मों में काम दिलाने के साथ-साथ खुद फिल्म बनाने का वादा भी किया था। वह व्यक्ति उनके सामने खुद को एक  तरह के शुगर डैडी के रूप में पेश कर रहा था। एक्ट्रेस के अनुसार, वह उस समय इंडस्ट्री में नई थीं और उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि करियर की शुरुआत में उन्हें इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ेगा। 

Anangsha Biswas Casting Couch

इस हादसे के बाद खूब रोईं 
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उस व्यक्ति की बातें सुनने के बाद उन्होंने खुद को सँभालने की कोशिश की और वहां से निकलने के लिए कहा कि वह थोड़ी देर में वापिस आती हैं। मौका मिलते ही वह तुरंत वहां से चली गईं। घर पहुंचने के बाद इस घटना को याद कर वह काफी देर तक रोती रहीं। हालांकि, उन्होंने बातचीत के दौरान उस प्रोड्यूसर का नाम उजागर नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि वह एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं और आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

परिवार को नहीं पता यह बात 
इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा से उन्हें लेकर काफी सजग और प्रोटेक्टिव रहा है। इस घटना के बाद भी उन्होंने घरवालों को कुछ नहीं बताया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उनके पिता को इस बारे में पता चल गया तो वह उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर वापिस घर आने के लिए कह सकते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था और वह किसी भी हाल में अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ सकती थीं। 
Anangsha Biswas Casting Couch

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!