Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 May, 2026 12:45 PM

Ananya Birla Met Gala 2026 : फ़िलहाल सबकी नजर मेट गाला पर टिकी हुई है। एक बाद एक सितारों का स्टाइलिश रूप सुर्खियां बटोर रहा है। बॉलीवुड से लेकर राजघरानों तक हर किसी ने इसमें डेब्यू किया है। आज तक हिस्ट्री में जिसने सबसे ज्यादा हटके कपड़े पहनें हैं,...
Ananya Birla Met Gala 2026 : फ़िलहाल सबकी नजर मेट गाला पर टिकी हुई है। एक बाद एक सितारों का स्टाइलिश रूप सुर्खियां बटोर रहा है। बॉलीवुड से लेकर राजघरानों तक हर किसी ने इसमें डेब्यू किया है। आज तक हिस्ट्री में जिसने सबसे ज्यादा हटके कपड़े पहनें हैं, उसी ने हमेशा से ही लाइमलाइट लूटी है। हाल में ही में ऐसा ही एक हटके लुक Ananya Birla का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सबसे रईस लोगों में से एक शुमार कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने मेट गाला में शिरकत की। उनका यह अंदाज हर किसी को उनकी तरफ खींचने पर मजबूर कर रहा है। जहां हर कोई यहां पर अपना चेहरा दिखाता है तो वहीं अनन्या बिड़ला ने इस लुक में अपने चेहरे को छुपाया है। उनका यही स्टाइल हर जगह से लाइमलाइट चुरा रहा है। उन्होंने इस इवेंट में ब्लैक रंग के कपड़े पहने हैं लेकिन उनके मैटेलिक मास्क सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बन गया है।

1 लाख करोड़ रुपये की मालकिन हैं अनन्या
आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अनन्या कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये की मालकिन हैं। आये दिन वो अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती हैं लेकिन मेट गाला का उनका यह रूप तारीफ के काबिल था। दुनियाभर से आए सितारों के बीच उनका यह अवतार चर्चा का विषय बन गया है। अब देखा जाए तो हर जगह सिर्फ उनके ही लुक की बातें चल रही हैं।

रिया कपूर ने किया अनन्या बिड़ला के ड्रेस को डिज़ाइन
अब हुए मेट गाला में पहली बार अनन्या बिड़ला ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। मेट गाला में अपना जलवा बिखेरने के लिए उन्होंने रिया कपूर का साथ लिया। मतलब रिया कपूर ने ही उनके इस लुक को तैयार किया। रिया ने अनन्या को फेमस डिजाइनर रॉबर्ड वून के आउटफिट में स्टाइल किया। अनन्या बिड़ला के इस लुक में तेज़ कटिंग, स्ट्रक्चर और ड्रामेटिक एलिमेंट्स का शानदार संतुलन देखने को मिला। ब्लैक और ब्लू कलर का यह कॉम्बिनेशन बेहद ही शानदार लग रहा था।

पहनी वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट
पेपलम टॉप के साथ अनन्या ने फ्लोर लेंथ वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट पेयर की। आउटफिट की बारीकियों पर यदि ध्यान दिया जाए तो उन्होंने निचले हिस्से में पेपलम जैसी डिटेलिंग दी गई, जिसने इसे एक अलग और स्टाइलिश टच दिया। ब्लेज़र में कॉलर के साथ सिंगल बटन और डीप वी-नेक डिजाइन रखा गया।
मास्क ने बटोरी लाइमलाइट
उनके इस लुक की सबसे खास बात की उनका ये मास्क। फ्यूचरिस्टिक मैटेलिक से बना ये फेस मास्क आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया। बहुत ही डिटेलिंग के साथ उनके इस मास्क को तैयार किया गया। उनका यह मास्क मुंह तो छिपा रहा था साथ ही उनके लुक को वियरेबल आर्ट की तरह रिप्रेजेंट कर रहा था।