लेट आईं लेकिन छा गईं ! लिक्विड मेटल गाउन पहन Rihanna ने Met Gala 2026 में मचाई धूम, पति Rocky के साथ एंट्री ने जीता सबका दिल

Edited By Updated: 05 May, 2026 11:48 AM

rihanna met gala 2026

Met Gala 2026 Look Rihanna : जब-जब बात रेड कारपेट की आती है तो Rihanna को सबसे पहले याद किया जाता है। हर बार रिहाना का अंदाज देखने लायक होता है। इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद न थी। मेट गाला बस खत्म ही होने वाला था की सबसे आखिरी में Rihanna...

Met Gala 2026 Look Rihanna : जब-जब बात रेड कारपेट की आती है तो Rihanna को सबसे पहले याद किया जाता है। हर बार रिहाना का अंदाज देखने लायक होता है। इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद न थी। मेट गाला बस खत्म ही होने वाला था की सबसे आखिरी में Rihanna ने अपने पति A$AP Rocky के साथ ऐसी एंट्री दी की सब देखते ही रह गए। लेट आने की बावजूद भी उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोर लीं। ग्लैमर की रात में Rihanna और उनके पति सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक थे। 

 Rihanna Met Gala 2026
 
Rihanna ने लिक्विड मेटल गाउन पहना हुआ था, जिसका डिज़ाइन कुछ आम जैसे शेप का था। रिहाना की इस ड्रेस का ढाँचा काफी मोटा और भारा था। ऐसा लग रहा था उन्होंने एक नहीं बल्कि 2 कपड़े पहने हों। गाउन के बीच का हिस्सा रत्नों से भरा हुआ था और कपड़ों की बेमिसाल चमक सबको अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहीं। एक्सेसरीज़ की बात की जाए तो रिहाना ने  ईयर कफ़ और अंगूठियां पहनी हुई थीं, जो उनके लुक को और भी ज्यादा दमदार बनाने का काम कर रही थीं। 

 Rihanna Met Gala 2026

ड्रेस के साथ-साथ रिहाना का हेयरस्टाइल भी काफी खास था। सोने के गहनों से उन्होंने अपने सिर को सजाया हुआ था। मेकअप की बात की जाए तो हलके और ग्लॉसी मेकअप वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। 

 Rihanna Met Gala 2026

 इसी के साथ रिहाना के पति A$AP Rocky भी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहे। Rocky ने मेट गाला के इस इवेंट में बेबी पिंक रंग का कोट पहना था, जिस पर पंखों वाला ब्रोच लगा था। दोनों ने थीम के Accoridng ही अपने लुक को कैरी किया हुआ था। 

 न्यू यॉर्क के Metropolitan Museum of Art में आयोजित Met Gala 2026 की थीम Costume Art थी और दोनों पति-पत्नी ने बहुत ही सोच समझकर अपने कपड़ों का चयन किया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!