Edited By Manisha,Updated: 23 Apr, 2026 03:00 PM

रामायणम् को पहले ही 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में गिना जा रहा है, और अब इसने CinemaCon 2026 में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रामायणम् को पहले ही 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में गिना जा रहा है, और अब इसने CinemaCon 2026 में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई है। दुनिया की बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के बीच खड़ी इस भारतीय फिल्म ने ग्लोबल ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
नमित मल्होत्रा और यश ने किया प्रतिनिधित्व
इस खास मौके पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और सुपरस्टार यश ने फिल्म का प्रतिनिधित्व किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई झलकियों में दोनों को इस प्रतिष्ठित मंच पर ‘रामायणम्’ के विजन को दुनिया के सामने रखते देखा गया। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, “CinemaCon में #Ramayana के सफर को आगे बढ़ाते हुए,” जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
भव्य विजन और इंटरनेशनल स्केल
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई भगवान राम की झलक ने अपने शानदार VFX, दमदार साउंड डिज़ाइन और विशाल स्केल से दर्शकों को चौंका दिया है।
रिलीज डेट और प्लान
यह महाकाव्य फिल्म दो भागों में रिलीज होगी पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘रामायणम्’ का लक्ष्य भारतीय कहानी को वैश्विक स्तर पर भव्य रूप में पेश करना है, जिससे भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।