Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 May, 2026 06:17 PM

Met Gala 2026 : 4 मई यानी कल Met Gala 2026 का आगाज होगा। इस इवेंट में बड़े-बड़े दिज्जग फैशन का जलवा दिखाएंगे। फैंस इस दिन के लिए काफी उत्सुक रहते हैं क्योंकि इस दिन कलाकारों का नया-नया अवतार देखने को मिलता है। लेकिन इस बार Met Gala 2026 से निराश कर...
Met Gala 2026 : 4 मई यानी कल Met Gala 2026 का आगाज होगा। इस इवेंट में बड़े-बड़े दिज्जग फैशन का जलवा दिखाएंगे। फैंस इस दिन के लिए काफी उत्सुक रहते हैं क्योंकि इस दिन कलाकारों का नया-नया अवतार देखने को मिलता है। लेकिन इस बार Met Gala 2026 से निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छाप छोड़ी है, उनके इस फैसले के बाद उनके फैंस काफी मायूस हैं।
क्यों प्रियंका ने बनाई मेट गाला से दूरी ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म वाराणसी की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन्हें इस बार मेट गाला से दूरी बना ली है। यह बात इसलिए चर्चा का विषय बन रही है क्योंकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने रेड कारपेट में बहुत जलवा बिखेरा है। जिस वजह से इस बार भी उनके प्रेमी उनकी एक झलक देखने के लिए काफी उत्तेजित थे।
इस विषय पर प्रियंका ने अपना जवाब देते हुए कहा कि, ''कभी-कभी दर्शक बनने में भी बहुत मजा आता है। ''

गैर-मौजूदगी होगी महसूस
इस खबर को सुनने के बाद उनके काफी लोग निराश हैं, उनका कहना है कि रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा की कमी बहुत खलेगी।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में दिखाई देने वाली हैं। अप्रैल 2027 के आस-पास यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
