Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Apr, 2026 05:31 PM

Highest Paid Actress 2026 : बॉलीवुड में बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं ,जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में काम कर के अपना नाम कमाया है। हाईएस्ट फीस की जब बात आती है तो सबसे पहले मन में Priyanka-Deepika या अलिया के ही नाम आते हैं लेकिन शायद आपको जानकर यह...
Highest Paid Actress 2026 : बॉलीवुड में बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं ,जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में काम कर के अपना नाम कमाया है। हाईएस्ट फीस की जब बात आती है तो सबसे पहले मन में Priyanka-Deepika या अलिया के ही नाम आते हैं लेकिन शायद आपको जानकर यह हैरानी होगी की ऐसी और भी अभिनेत्रियां हैं, जो इनसे भी ज्यादा फीस लेती हैं। तो चलिए जानते हैं 2026 में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस कौन है ?
दीपिका पादुकोण
सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण करियर के साथ-साथ अपनी फॅमिली पर भी भरपूर ध्यान देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी शेयर की है। दूसरी बार मां बनने के बाद भी वो अभी भी टॉप पर हैं और खूब नाम कमा रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म राका बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। आपको बता दें कि इस मूवी के लिए उन्होंने कम से कम 25 करोड़ रुपये की फीस ली है।
श्रद्धा कपूर
अपने पिता शक्ति कपूर की तरह श्रद्धा कपूर ने भी इंडस्ट्री में अपना बहुत नाम कमाया है और इस दौरान वो नेशनल क्रश के रूप में गिनी जाती हैं। स्त्री 2 आज तक की उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक है। इसके बाद से ही उन्होंने अपने रेट हाई कर दिए हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म के लिए उन्होंने 25 से 30 करोड़ के आसपास फीस ली थी। इस दौरान वो स्त्री 3 के लिए भी काम कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर क्षेत्र में उन्होंने बहुत नाम कमाया है। इतना ही नहीं वो फिल्मों और अपने करियर के साथ-साथ अपनी फॅमिली पर भी भरपूर ध्यान देती हैं। चाहे उनकी बेटी का जन्म विदेश में हुआ है लेकिन फिर भी प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति से जोड़ कर रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आज तक बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। फ़िलहाल एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी आने वाली है और इस मूवी के लिए प्रियंका ने 40 करोड़ रुपये लिए हैं।
आलिया भट्ट
महंगाई की इस रेट में आलिया भट्ट भी किसी से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया अपनी फिल्मों के लिए कम से कम 25 या 30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। आने वाले फ्यूचर की बात की जाए तो आलिया जल्द ही लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपये लिए हैं, इसी के साथ यह भी सुनने में आया है कि वो प्रॉफिट में भी अपना हिस्सा लेंगी।

कटरीना कैफ
बड़ा हो या छोटा ऐसा कोई नहीं होगा जो कटरीना कैफ को न जनता हो। कटरीना कैफ जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। पिछले काफी समय से वो अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिता रही हैं। अगर उनकी फीस की बात की जाए तो वो भी 15 या 21 करोड़ से कम फीस नहीं लेती हैं।
