'बाहुबली' के दोस्त होने का मिला फायदा, प्रभास ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 02:11 PM

baahubali craze reaches bangkok prabhas shares anecdote

भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में शामिल 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान भी स्थापित की।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में शामिल 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान भी स्थापित की। इस फिल्म ने प्रभास को पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय स्टार बना दिया। हाल ही में 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' में प्रभास ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की लोकप्रियता का असर बैंकॉक तक देखने को मिला और निर्देशक पुरी जगन्नाध को इसका अप्रत्याशित फायदा मिला।

बैंकॉक के अस्पताल में 'बाहुबली' ने दिलाया वीआईपी ट्रीटमेंट
प्रभास ने बताया कि 'बाहुबली 2' की शूटिंग के दौरान पुरी जगन्नाध बैंकॉक में एक हल्के संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहां वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक नर्स ने उनसे पूछा कि क्या वह भारत से हैं। उनके 'हां' कहते ही नर्स ने उत्साहित होकर पूछा, "बाहुबली?" पुरी ने जब बताया कि वह प्रभास के दोस्त हैं और दोनों की साथ वाली तस्वीर दिखाई, तो नर्स तुरंत वह फोटो डॉक्टर के पास ले गई। इसके बाद डॉक्टर ने बिना देर किए पुरी जगन्नाध को इलाज के लिए अंदर बुला लिया।

वॉइस मैसेज सुनकर हैरान रह गई थी पूरी टीम
प्रभास ने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद पुरी जगन्नाध ने उन्हें वॉइस मैसेज भेजकर पूरी कहानी सुनाई। उस समय वह निर्देशक एस.एस. राजामौली और निर्माता रमा राजामौली के साथ सेट पर मौजूद थे। प्रभास के मुताबिक, टीम को पहले से जापान में फिल्म की लोकप्रियता की जानकारी थी, लेकिन बैंकॉक में भी 'बाहुबली' का ऐसा प्रभाव देखकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि सिर्फ 'बाहुबली के दोस्त' होने की वजह से पुरी जगन्नाध को मिला यह सम्मान उनके लिए बेहद यादगार पल था।

आज भी कायम है 'बाहुबली' की विरासत
रिलीज के एक दशक बाद भी 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है और प्रभास की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। वह जल्द ही 'फौजी', 'स्पिरिट', 'कल्कि 2', 'सालार 2' और 'राजा साब 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!