Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Jul, 2026 05:54 PM

Bhumi Pednekar : आज 30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में फ़िलहाल हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है। कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई सेलिब्रिटी इस दौरान हर कोई भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है।
Bhumi Pednekar : आज 30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में फ़िलहाल हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है। कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई सेलिब्रिटी इस दौरान हर कोई भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी बीच भूमि ने भी इसी रीति को निभाते हुए भगवान की पूजा की लेकिन पूजा करने उनके लिए उल्टा ही साबित हो गया है। उनके द्वारा अपलोड की गई फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही उनके फैंस भी उनके इस अंदाज को लेकर काफी गुस्सा हो गए हैं।
चश्मा पहनकर मंदिर पहुंची भूमि
भूमि ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए तस्वीरें अपलोड कीं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- सावन की शुरुआत पर, मैं आसान ज़िंदगी की नहीं, बल्कि उसे शालीनता और हिम्मत के साथ जीने की शक्ति की प्रार्थना करता हूँ। हर हर महादेव।
ब्लैक टी-शर्ट और जीन पहनकर भूमि मंदिर पहुंची लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई कि जल चढ़ाते समय भी उन्होंने अपना चश्मा नहीं उतारा। इस वजह से उन्हें ट्रोलर्स ने निशाने पर ले लिया है। कुछ लोग तो उनकी बहुत तारीफ कर रहे तो वहीं कुछ लोगों द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
चश्मे की वजह से ट्रोल हुईं भूमि
जैसे ही सोशल मीडिया पर भूमि की तस्वीर सामने आई तो काफी लोगों ने उनकी आलोचना की। खासतौर पर उनके द्वारा पहने हुए सनग्लास की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। किसी ने लिखा कि- भगवान के सामने कैसा फैशन तो किसी दूसरे व्यक्ति ने लिखा- ये पूजा है या फिर कोई फोटोशूट। वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि भगवान के दर्शन के समय गॉगल पहनना उन्हें उचित नहीं लगा।

भूमि का वर्क फ्रंट
दम लगा के हईशा फिल्म से भूमि ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं। टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'बाला', 'शुभ मंगल सावधान' और 'भुज जैसी फिल्मों से उन्होंने घर-घर में अपनी लोकप्रियता बढ़ा ली।