नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘मां-बहन’ के साथ सेलिब्रेट करें मदर्स डे

Edited By Updated: 10 May, 2026 02:42 PM

celebrate maa day with netflix s upcoming film maa behen

मदर्स डे के खास मौके पर नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां-बहन’ की पहली झलक शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मदर्स डे के खास मौके पर नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां-बहन’ की पहली झलक शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म डार्क कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण अबंडंटिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ने ओपनिंग इमेज फिल्म्स के साथ मिलकर किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
फिल्म को लेकर माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की एक वीडियो सामने आई है जहां दोनों बेटियों को अपनी मां के बारे में कुछ बताना है इसके बाद दोनों बेटियों का मजेदार रिएक्शन और जवाब देखने को मिलते हैं। फिल्म में पहली बार माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा  और रवि किशन एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस नई स्टारकास्ट को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कहानी में लाश मिलने के बाद आता है ट्विस्ट
फिल्म की कहानी रेखा और उसकी दो बेटियों जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है। मोहल्ले वाले इस परिवार को पहले से ही शक की नजर से देखते हैं, लेकिन हालात तब पूरी तरह बदल जाते हैं जब उनकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद तीनों महिलाएं उस राज को छिपाने के लिए कई अनोखे और मजेदार हालातों में फंस जाती हैं।

तृप्ति डिमरी का नया अंदाज बना चर्चा का विषय
फिल्म में Triptii Dimri इस बार डार्क कॉमेडी करती नजर आएंगी। ‘बड़ी बहन’ के किरदार में उनकी कॉमिक टाइमिंग, जिम्मेदार लेकिन शरारती अंदाज और घरेलू बोली दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। उनका यह नया अवतार सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं  माधुरी दीक्षित अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय से फिल्म में अलग ही रंग भरती नजर आएंगी। फैमिली ड्रामा और कॉमिक सिचुएशन्स के बीच उनका किरदार फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बनाता है।

रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बढ़ा बज
डार्क कॉमेडी, सस्पेंस और मजबूत स्टारकास्ट की वजह से ‘मां-बहन’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ चुकी है। दर्शक खासतौर पर इस यूनिक कहानी और कलाकारों की नई केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!