Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jul, 2026 04:06 PM

Hema Malini : वर्ष 2025 के नवंबर में भारत के सबसे चर्चित और चहीते एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 89 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके परिवार को भी इस बात को लेकर गहरा सदमा पहुंचा। खासकर उनकी दूसरी...
Hema Malini : वर्ष 2025 के नवंबर में भारत के सबसे चर्चित और चहीते एक्टर धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 89 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके परिवार को भी इस बात को लेकर गहरा सदमा पहुंचा। खासकर उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी को इसका गहरा सदमा पहुंचा। धर्मेंद्र के निधन को 8 महीने हो चुके हैं और अब हाल ही में हेमा मालिनी ने पहली बार उनकी आखिरी इच्छा को सबके सामने रीविल किया। इसी के साथ उन्होंने अपने सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की।

हेमा मालिनी ने बताई अपने पति धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा
हाल ही में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए कई भावुक बातें साझा की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को सबसे ऊपर रखने की सीख देते थे। उनके अनुसार, धर्मेंद्र का कहना था कि जिंदगी में चाहे काम कितना भी व्यक्त क्यों न हो, परिवार को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और सभी को हमेशा एकजुट होकर रहना चाहिए।
जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था तो उस समय ऐसी बहुत सी खबरें सामने आई थीं कि उनके सौतेले बेटे सनी देओल व बॉबी देओल के बीच रिश्तों में खटास आ गई है।
इस अटकलों पर तब और बल मिला जब हेमा मालिनी ने अलग से धर्मेंद्र की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की थी। हालांकि, अब खुद हेमा मालिनी ने इन सभी बातों को झूठा साबित कर दिया है।

इसी के साथ हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटों की तारीफ करते हुए कहा कि सनी और बॉबी दोनों बेहद अच्छे और समझदार इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बीच मजबूत रिश्ता है लेकिन वे अपनी निजी रिश्तों का दिखावा करना पसंद नहीं करते। उनके मुताबिक, पूरा परिवार आज भी एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और सभी आपस में बहुत खुश हैं।
हेमा मालिनी ने बताई अपने करियर को लेकर सच्चाई
हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लम्बे समय से यह चर्चा होती रही है कि करियर के सुनहरे दौर में वह इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। हालांकि, हाल ही में हेमा मालिनी ने इस दावे को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्मों के लिए काफी सीमित पारिश्रमिक मिलता था। 'सीता और गीता', 'शोले' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से हेमा ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई।
