Netflix पर इस सीजन लगेगा हंसी का तड़का, ‘धमाल 4’ से ‘कपिल शो’ तक कॉमेडी की जबरदस्त लाइन-अप

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 05:50 PM

netflix comedy line up dhamal 4 kapil sharma zakir khan bhuvan bam sumukhi sures

दर्शकों का पसंदीदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ भी अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। चार सफल सीजन के बाद कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर सितारों से भरी महफिल, मजेदार बातचीत और जमकर ठहाके लगाने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कॉमेडी के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स इस सीजन हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज लेकर आ रहा है। फिल्म, स्टैंड-अप कॉमेडी, अनस्क्रिप्टेड शो और दर्शकों के पसंदीदा कॉमेडी प्रोग्राम्स के साथ नेटफ्लिक्स ने अपनी नई कॉमेडी लाइन-अप का ऐलान किया है। इस सीजन प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को ‘हर टाइप का फनी’ देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर इस बार भारतीय कॉमेडी के कई बड़े और लोकप्रिय नाम एक साथ नजर आने वाले हैं। प्लेटफॉर्म की इस खास लाइन-अप में ‘धमाल 4’, ‘चुंबक’, ज़ाकिर खान का स्टैंड-अप स्पेशल ‘पापा यार’, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5, सुमुखी सुरेश का ‘होएमोनल’ और ‘ढिंढोरा’ सीजन 2 जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इस कॉमेडी सफर की शुरुआत मेगा एडवेंचर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ से होगी। फिल्म में एक अनाड़ी चोर कुछ अजीबोगरीब दोस्तों के साथ छिपे हुए खजाने की तलाश में निकलता है। इस दौरान उसका सामना कई मजेदार और रोमांचक परिस्थितियों से होता है।

इसके बाद ‘चुंबक’ दर्शकों को मुंबई के एक पुराने और जीवंत मोहल्ले की दुनिया में लेकर जाएगी। फिल्म में पांच परिवारों की कहानी दिखाई गई है, जहां पड़ोसी सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि एक-दूसरे के परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। रोजमर्रा की नोकझोंक, बिना मांगी सलाह और एक-दूसरे की मदद के बीच यह कहानी रिश्तों और मोहल्ले की पुरानी आत्मीयता को सामने लाती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

वहीं, ज़ाकिर खान अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘पापा यार’ के जरिए पिता और बेटे के रिश्ते को एक अलग अंदाज में पेश करेंगे। व्यक्तिगत किस्सों, कॉमेडी और इमोशनल पलों के जरिए ज़ाकिर बताएंगे कि कैसे समय के साथ पिता और बच्चे का रिश्ता बदलता है। पिता सिर्फ अनुशासन और अधिकार का प्रतीक नहीं रहता, बल्कि धीरे-धीरे एक दोस्त और हमराज़ भी बन जाता है।

दर्शकों का पसंदीदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ भी अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। चार सफल सीजन के बाद कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर सितारों से भरी महफिल, मजेदार बातचीत और जमकर ठहाके लगाने के लिए तैयार हैं। इस बार शो को पहले से ज्यादा बड़ा और मनोरंजक बनाने की तैयारी है।

कॉमेडियन सुमुखी सुरेश भी नेटफ्लिक्स पर अपने अनोखे अंदाज में दस्तक देने जा रही हैं। उनके नए स्टैंड-अप शो ‘होएमोनल’ में स्वास्थ्य, सिंगलहुड, जिंदगी की परेशानियों और समाज से जुड़े कई मुद्दों को मजेदार अंदाज में पेश किया जाएगा। सुमुखी का खास कॉमिक अंदाज गंभीर विषयों को भी मनोरंजन में बदलने वाला है।

वहीं, डिजिटल क्रिएटर और अभिनेता भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज ‘ढिंढोरा’ भी दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। इस बार भुवन बाम का पागलपन से भरा परिवार और टीटू मामा एक नई कहानी और नई परेशानियों के साथ नजर आएंगे। दर्शकों को इस सीजन भी कॉमेडी और ड्रामे का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसके अलावा समय रैना के ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के और एपिसोड्स भी दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इनमें नेटफ्लिक्स एक्सक्लूसिव एपिसोड भी शामिल है, जिसमें वरुण धवन नजर आए थे।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, कंटेंट, मोनिका शेरगिल ने कहा कि साथ बैठकर कुछ देखने से बेहतर सिर्फ साथ बैठकर हंसना है। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म ने फिल्मों, सीरीज और स्टैंड-अप स्पेशल्स में अलग-अलग कलाकारों और कहानियों को एक साथ लाने की कोशिश की है, ताकि हर दर्शक को हंसने की कोई न कोई वजह मिल सके। नेटफ्लिक्स की यह कॉमेडी लाइन-अप सिर्फ नई रिलीज तक सीमित नहीं है। प्लेटफॉर्म की लाइब्रेरी में पहले से ही भारतीय और इंटरनेशनल कॉमेडी कंटेंट की बड़ी रेंज मौजूद है। ऐसे में इस सीजन दर्शकों को अलग-अलग तरह की कॉमेडी का मजा मिलने वाला है।

कुल मिलाकर, नेटफ्लिक्स का नया कॉमेडी लाइन-अप परिवार, दोस्तों और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है। ‘धमाल 4’ की मस्ती हो, कपिल शर्मा के ठहाके, ज़ाकिर खान का इमोशनल कॉमेडी अंदाज या सुमुखी सुरेश का बेबाक हास्य- इस सीजन नेटफ्लिक्स पर हंसी के कई रंग देखने को मिलेंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!