टूटने से बच गया 40 साल पुराना रिश्ता, Sunita ने वापिस ली Govinda से तलाक की अर्जी, मैनेजर ने बताया सारा सच

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 06:52 PM

govinda sunita relationship

Govinda Sunita Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी पिछले 2 सालों से चर्चा में रही है। आज सुबह, सुनीता को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा से संपर्क किया, तो...

Govinda Sunita Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी पिछले 2 सालों से चर्चा में रही है। आज सुबह, सुनीता को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा से संपर्क किया, तो उन्होंने पुष्टि की कि सुनीता ने आखिरकार एक्टर के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

उन्होंने बताया, "सुनीता जी ने पहले कोर्ट में जो अर्जी दायर की थी, वह उसे वापस लेने गई थीं। हाल ही में, सुनीता ने युवा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपने रिश्ते को लेकर गोविंदा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा का ध्यान रखने की चेतावनी दी थी।

वीडियो क्लिप में, गोविंदा ने सुनीता से उनके काम में दखल न देने के लिए भी कहा था। उन्होंने उनसे ऐसे बयान न देने का भी आग्रह किया था जिनसे सालों में बनी उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर, गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि सुनीता जी ने ही अर्जी दायर की थी और अब उन्होंने अपनी मर्जी से इसे वापस लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, "गोविंदा जी ने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं कहा। सुनीता जी ने केस दायर किया था और उन्होंने खुद ही इसे वापस ले लिया है। यह एक पारिवारिक मामला है, शायद उनके मन में कुछ आया होगा, इसलिए उन्होंने केस वापस लेने का फैसला किया।

इस बातचीत के दौरान, गोविंदा के मैनेजर से यह भी पूछा गया कि क्या बच्चों- टीना और यशवर्धन ने सुनीता पर तलाक के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए दबाव डाला था।

मामले के सार्वजनिक रूप से सामने आने पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा। गोविंदा, सुनीता, यशवर्धन, टीना, इनमें से कोई भी नहीं चाहता था कि तलाक हो। अब 2 साल हो गए हैं और कई तरह की बातें लिखी गई हैं। यह निश्चित रूप से अच्छा नहीं लगता। हालांकि, सुनीता जी के इस कदम का बहुत स्वागत किया जा रहा है।

 गोविंदा और सुनीता की शादी मार्च 1987 में हुई थी। हालांकि, इस जोड़े ने 1988 में अपनी बेटी टीना के जन्म तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!