Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Aug, 2026 05:01 PM

Shakeel Noorani : फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब इसी कड़ी में मनोरंजन जगत से एक चौकाने वाले खबर सामने आई है। जोरू का गुलाम समेत कई चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्ममेकर शकील...
Shakeel Noorani : फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब इसी कड़ी में मनोरंजन जगत से एक चौकाने वाले खबर सामने आई है। जोरू का गुलाम समेत कई चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्ममेकर शकील नूरानी को मंबई की मालवाणी पुलिस में यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 73 वर्षीय शकील नूरानी के खिलाफ 33 साल की एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद निर्देशक को गिरफ्तार किया। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने शकील नूरानी को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और आगे की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
शकील नूरानी को किया गया गिरफ्तार
शकील नूरानी को बड़े दिलवाला और जोरू का गुलाम जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए जाना जाता है। अब एक 33 वर्षीय अभिनेत्री ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक प्रोजेक्ट्स पर बातचीत करने के बहाने नूरानी ने उसे मालवणी स्थित अपने घर बुलाया था।
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि घर पहुंचने के बाद उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है की महिला पहले नशीला पदार्थ दिया गया और बाद में एक वीडियो के जरिए उसे धमकाने की कोशिश की है। अभिनेत्री ने जैसे ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई उसके बाद से ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे डायरेक्टर
इस मामले में मालवणी पुलिस ने शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद शकील नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

शकील नूरानी का करियर
यदि शकील नूरानी के करियर की बात की जाए तो शकील बहुत ही जाने-माने निर्देशक हैं। 1991 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने जोरू का गुलाम फिल्म का भी निर्देशन किया। इस फिल्म में गोविंदा और ट्विंकल खन्ना ने अहम किरदार निभाया। शकील द्वारा बनाई गई यह फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट हुई।