Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Aug, 2026 01:39 PM

AR Rahman Son A.R. Ameen : हाल ही में मनोरंजन जगत से बहुत ही चिंताजनक खबर सामने आई है। दुनिया भर में मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर.रहमान के बेटे ए.आर.अमीन का 10 अगस्त की सुबह एक्सीडेंट हो गया। खबरों के मुताबिक सुबह ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी...
AR Rahman Son A.R. Ameen : हाल ही में मनोरंजन जगत से बहुत ही चिंताजनक खबर सामने आई है। दुनिया भर में मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर.रहमान के बेटे ए.आर.अमीन का 10 अगस्त की सुबह एक्सीडेंट हो गया। खबरों के मुताबिक सुबह ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी कार की एक कैब से टक्कर हो गई। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है इस हादसे में ए.आर रेहमान के बेटे और उनके दोस्त को मामूली चोटे आई हैं। इस एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है और दोनों अपने घर पहुंच चुके हैं।
सुबह 3.30 बजे हुए हादसा
आपको बता दें की यह हादसा सुबह 3.30 बजे के आसपास हुआ। ए.आर अमीन अपने दोस्त के साथ गाड़ी में जा रहे थे, उसी समय साइड रोड से एक कैब आई और दोनों गाड़ियां टकरा गईं। इस दौरान दोनों को तो चोट नहीं लेकिन गाड़ियों को बहुत नुकसान पहुंचा है। यह हादसा गिंडी में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास हुआ है।
टक्कर के तुरंत बाद ले जाया गया हॉस्पिटल
आपको बता दें की इस हादसे के तुरंत बाद दोनों को जल्दी से कावेरी अस्पताल ले जाया गया। चोटे मामूली थी, इस वजह से उनका इलाज कर के तुरंत घर भेज दिया गया। इस हादसे के दौरान दूसरी गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद पुलिस जांच में लगी हुई है और दोनों गाड़ियों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।
कौन है ए.आर अमीन ?
ए.आर अमीन मशहूर आर्टिस्ट ए.आर रहमान के बेटे हैं। अपने पिता की तरह ही अमीन एक गायक और परफॉर्मर हैं। उन्होंने बहुत से म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और आगे भी कर रहे हैं। हाल ही में आई रामचरण की फिल्म पेड्डी में आया गाना चिकिरी चिकिरी में ए.आर अमीन ने ही अपनी आवाज दी थी।
ए.आर रहमान का वर्क फ्रंट
ए.आर रहमान के काम की बात की जाए तो उनके पास फ़िलहाल बहुत से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जैसे कि रामायण', 'बंटवारा 1947', 'मून वॉक अदि।