Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Aug, 2026 04:43 PM

Ritesh and Genelia : बॉलीवुड की सबसे प्यारी और सुन्दर एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक उन्होंने अपनी बहुत पहचान बनाई है। अपनी दमदार एक्टिंग और मुस्कान से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली जेनेलिया...
Ritesh and Genelia : बॉलीवुड की सबसे प्यारी और सुन्दर एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक उन्होंने अपनी बहुत पहचान बनाई है। अपनी दमदार एक्टिंग और मुस्कान से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली जेनेलिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके पति रितेश संग उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। ऑनस्क्रीन काम करने के बाद दोनों के असल जिंदगी में अपनी लव-लाइफ की शुरुआत कर ली लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी की शुरुआती दिनों में जेनेलिया रितेश को बहुत ही बिगड़ा हुआ लड़का समझती थी।
हिंदी फिल्मों से शुरू किया सफर लेकिन साउथ में भी हैं बेहद फेमस
आपको बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म मुंबई में 5 अगस्त 1987 को हुआ था। हिंदी सिनेमा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी गहरी छाप छोड़ी है। 2003 में उनकी पहली हिंदी फिल्म 'तुझे मेरी कसम' आई थी और इसी साल उनकी तमिल फिल्म भी रिलीज हुई थी।
पति रितेश देशमुख के संग शुरू किया करियर का सफर
अपने ही पति रितेश के साथ उन्होंने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की। अपनी फिल्म की दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। वहीं अगर तमिल फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ पहली फिल्म की थी।
रितेश को बिगड़ा हुआ समझती थीं जेनेलिया
तुझे मेरी कसम से जेनेलिया देशमुख और रितेश दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसी वजह से जेनेलिया ने पहली मुलाकात से पहली मुलाकात से पहले ही रितेश को लेकर एक अलग धारणा बना ली थी। उन्हें लगता था की किसी बड़े नेता
के बेटे होने के कारण रितेश का स्वभाव घमंडी और बिगड़ैल होगा। एक इंटरव्यू में जेनेलिया ने बताया था कि शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला था कि रितेश मुख्यमंत्री के बेटे हैं, जिसके बाद उन्होंने मन ही मन उनके बारे में गलत राय बना ली थी। हालांकि, जब दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हुई तो जेनेलिया की सारी गलतफहमियां दूर हो गईं । उन्हें एहसास हुआ कि रितेश बेहद सरल, विनम्र और अच्छे स्वभाव के इंसान हैं।
बिना प्रपोज किए ही कर ली शादी
अपनी पहली ही फिल्म के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। दोस्ती से दोनों की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे प्यार में पड़ गए। बहुत सालों तक साथ में रहने के बाद दोनों ने फैसला किया कि अब वो शादी करेंगे। उनके रिश्ते की खास बात यह है कि दोनों ने कभी भी प्रॉपर तरीके से एक-दूसरे को प्रपोज़ नहीं किया।
द कपिल शर्मा शो के दौरान उन्होंने यह बात बताई थी।
जब जेनेलिया ने पूछा की ऐसा क्यों तो रितेश ने जवाब दिया, इसकी कभी जरुरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि दोनों ने पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह समझा और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। सही समय देखते ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया।