Intimate scene करने से पहले इस एक्टर ने पत्नी से फ़ोन कर के मांगी थी Permission, बताया- कोई भी काम करने से पहले लेता हूं बीवी की सलाह

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 06:42 PM

gurmeet choudhary news

Gurmeet Choudhary : फिल्मों और वेब सीरीज में कलाकारों को कई बार ऐसी किरदार निभाने पड़ते हैं, जो उनकी जिनि जिंदगी से बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में टीवी और बॉलीवुड के जाने-मायने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने एक दिलचस्प अनुभव साझा किया।

Gurmeet Choudhary : फिल्मों और वेब सीरीज में कलाकारों को कई बार ऐसी किरदार निभाने पड़ते हैं, जो उनकी जिनि जिंदगी से बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में टीवी और बॉलीवुड के जाने-मायने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक प्रोजेक्ट में इंटिमेट सीन फिल्माने से पहले वह काफी अहसज और नर्वस महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी देबीना बनर्जी को फ़ोन कर इस बारे में बात की। पत्नी की सहमति मिलने के बाद ही उन्हें वह सीन शूट किया। 

Gurmeet Choudhary news

इंटीमेट सीन करते काफी घबरा गए थे एक्टर गुरमीत चौधरी
 टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता गुरमीत चौधरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी लाइफ का सबसे बड़ा सच और खास किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म खामोशियां की शूटिंग के दौरान इंटिमेट सीन फिल्माने से पहले वह काफी हिचकिचा रहे थे, जिस वजह से काम में उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

पत्नी को फोन करके मांगी परमीशन 
गगुरमीत चौधरी ने बताया कि फिल्म खामोशियां की शूटिंग के दौरान वह केपटाउन में थे, जबकि उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भारत में थीं। इंटिमेट सीन को लेकर असहज महसूस होने पर उन्होंने तुरंत देबीना को फ़ोन किया और उनकी राय मांगी कि उन्हें यह सीन करना चाहिए या नहीं। 

Gurmeet Choudhary news

इस पर देबीना ने उन्हें उनके संघर्ष और अभिनेता बनने के सपने की याद दिलाई। उन्होंने गुरमीत को समझाया कि यह सिर्फ उनके किरदार का हिस्सा है और एक कलाकार के तौर पे उन्हें अपनी निजी भावनाओं से अलग रखकर पूरी प्रोफेशनल ईमानदारी के साथ अपना काम करना चाहिए। देबीना की बातों से हौसला मिलने के बाद गुरमीत ने आत्मविश्वास के सतह उस सीन की शूटिंग पूरी की। 

कोई भी काम करने से पहले लेते हैं बीवी की सलाह प्राथमिकता देते हैं
गुरमीत एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ बहुत बढ़िया पिता भी हैं। वो हमेशा से ही अपने काम से पहले अपनी फैमिली को प्राथमिकता देते हैं। इतना ही नहीं कोई भी नया काम या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले वो अपनी पत्नी देबीना की सलाह लेना नहीं भूलते। 

गुरमीत और देबीना दोनों का मानना है कि अभिनय एक पेशा है, जहां कलाकार को कहानी और किरदार की जरुरत के अनुसार काम करना होता है। यही वजह है कि देबीना ने गुरमीत के ऑन-स्क्रीन रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स को पूरी तरह पेशेवर नजरिए से देखा और हर कदम पर उनका समर्थन किया। 

Gurmeet Choudhary news

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!