'हमारे बारह' के मेकर्स ने "तुझे जितनी दफा देखूं" का टीज़र पोस्टर किया जारी, कल रिलीज होगा गाना

Edited By Updated: 21 May, 2024 05:53 PM

hamara barah released the teaser poster of tujhe jitni dafa dekhoon

'हमारे बारह' के दमदार टीजर ने रिलीज होते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष की कहानी कहती है और इसमें अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी लीड रोल्स में हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  'हमारे बारह' के दमदार टीजर ने रिलीज होते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष की कहानी कहती है और इसमें अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी लीड रोल्स में हैं। टीजर और पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है और हर जगह यह चर्चा का विषय बन गई है। टीजर में एक बोल्ड कहानी पेश की गई है और एक ऐसी सच्चाई पर रोशनी डाली गई है, जो पहले कभी नहीं बताई गई है। फिल्म काफी सुर्खियों में बनीं हुई है और टीजर रिलीज के बाद, हर कोई यह देखने के लिए एक्साइटेड है कि मेकर्स फिल्म के जरिए और क्या सरप्राइजिंग लेकर आए हैं।

 

एक एक्साइटिंग अपडेट में, मेकर्स ने पहले गाने 'तुझे जितना दफा देखूं' की रिलीज़ की घोषणा की है। कल रिलीज़ होने वाला यह रोमांटिक ट्रैक बिना किसी शक फिल्म में एक अलग स्वाद जोड़ेगा। बता दें कि इस गाने को सुलभ नागपाल और त्रिप्ति सिन्हा ने अपनी आवाज से सजाया है। मेकर्स ने गाने का एक टीज़र पोस्टर जारी किया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। बता दें कि फिल्म का म्यूजिक संदीप बत्रा ने कंपोज किया है, जबकि गाने को ओज़िल दलाल और अज़ीम शिराज़ी ने लिखा है।

 

टीज़र को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, इस गाने से फिल्म के लिए और भी ज्यादा चर्चा मिलने की उम्मीद है। एक दूसरे अपडेट में, फिल्म को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने उसे स्टैंडिंग ओवेशन तक दिया, जिससे इसकी दमदार कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्लोबल लेवल पर इसकी बढ़ती चर्चा ने इसके नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

 

फिल्म 'हमारे बारह' का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शिव बालक सिंह ने मिलकर किया है। त्रिलोकी नाथ प्रसाद सह-निर्माता हैं और कमल चंद्रा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है, जबकि अजेंद्र अजय क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

 

उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, परितोष त्रिपाठी, रोहिताश सरदारे, अदिति भटपहरी और इशलिन प्रसाद भी हैं। यह फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

 

यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके वैश्विक रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!