दशहरा रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 04:38 PM

yami gautam visits patna ahead nayyi navelli dussehra release

यामी गौतम धर की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर के ट्रेलर को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से एक्ट्रेस भी काफी खुश हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यामी गौतम धर की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर के ट्रेलर को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स से एक्ट्रेस भी काफी खुश हैं। इसी बीच यामी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। फिल्म में फैंटेसी, ह्यूमर और एक्शन के साथ भारतीय परिवारों से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ सकेंगे।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ यामी का ग्रैंड वेलकम
पटना पहुंचने पर यामी गौतम धर का फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों से मिले प्यार को देखकर काफी खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स का जश्न मनाया और उनका आभार जताया। ‘नई नवेली’ के ट्रेलर में यामी एक अलग और पहले से हटकर अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है।

पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा
फिल्म प्रमोशन के बीच यामी गौतम धर ने पटना साहिब गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। यहां उन्होंने कुछ वक्त शांति के साथ बिताया और फिल्म की रिलीज से पहले आशीर्वाद लिया। पवित्र स्थल पर पहुंचकर यामी ने आभार व्यक्त किया। पटना दौरे के दौरान एक्ट्रेस का फैंस के साथ जुड़ना और गुरुद्वारे में दर्शन करना उनके प्रमोशनल सफर का खास हिस्सा रहा।

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘नई नवेली’
‘नई नवेली’ में यामी गौतम धर एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जिसे फिल्म में उनका अलग अवतार माना जा रहा है। फिल्म की कहानी भारतीय परिवार, रिश्तों और रोजमर्रा की भावनाओं के साथ फैंटेसी, कॉमेडी और एक्शन को जोड़ती है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने किया है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की पेशकश यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!