Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 May, 2026 10:44 AM

Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी ने अपने हर लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से अपना लास्ट लुक रिवील किया है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की हाई-नेक हॉल्टर स्टाइल गाउन पहनी है। इस ब्लैक ड्रेस...
Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी ने अपने हर लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से अपना लास्ट लुक रिवील किया है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की हाई-नेक हॉल्टर स्टाइल गाउन पहनी है। इस ब्लैक ड्रेस में उनकी खूबसूरती खूब निखर कर आ रही है।
इसी फोटो के कमेंट सेक्शन में हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने भी खूब प्यार लुटाया है। उन्होंने प्यार भरे इमोजी शेयर करते हुए हुमा की तारीफ की है। इसी के साथ हुमा ने इन फोटोज पर बहुत प्यारा कैप्शन लिखा है, '' मेरे लिए, एक आधुनिक भारतीय महिला होने का मतलब परफेक्शन नहीं है। इसका मतलब है अपनी कहानी खुद लिखना। खुद को सबके सामने गढ़ना। एक-एक ईंट जोड़कर।

अपनी जड़ों को बिना उन्हें कमज़ोर किए, दुनिया भर की जगहों तक ले जाना, गुज़ारे को खूबसूरती में बदलना, महत्वाकांक्षा को कला में बदलना और हर रेड कार्पेट पर इस एहसास के साथ चलना कि आप यहाँ इत्तेफ़ाक से नहीं पहुंची हैं।
पूरी तरह से असली...

और न जाने कैसे, हर बार कहीं पहुँचना थोड़ा और यादगार बन जाता है... खासकर जब आप BMW से बाहर कदम रखती हैं।
अगली बार तक के लिए, अलविदा, Cannes।

वहीं अगर उनके पूरे लुक की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ज्यादा ज्वेलरी न पहनते हुए बहुत सिंपल से इयररिंग पहने थे। इसी के साथ उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल को भी अलविदा कह दिया है।