तुम लोग मेरी चड्ढी… Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के तेवर देख भड़की Isha Rikhi, पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 06:05 PM

isha rikhi on mahhi vij bigg boss 20

Isha Rikhi on Mahhi Vij Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादों से घिरा रियलटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है। बीती रात हुए ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने सभी 16  कंटेस्टेंट्स का दर्शकों से परिचय कराया और उन्हें बिग बॉस के घर में भेज दिया। घर...

Isha Rikhi on Mahhi Vij Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादों से घिरा रियलटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है। बीती रात हुए ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने सभी 16  कंटेस्टेंट्स का दर्शकों से परिचय कराया और उन्हें बिग बॉस के घर में भेज दिया। घर में कदम रखते ही कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर हलचल शुरू हो गई है। 

इसी बीच मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों के बीच हलकी-फुल्की नोकझोंक देखने को मिल रही है। प्रोमो में माही विज घर के अन्य सदस्यों पर अपना रौब जमाती नजर आ रही हैं। वह कंटेस्टेंट्स को निर्देश देतीं और उनसे काम करवाती दिखाई देती हैं। माही का यह अंदाज घर के बाकी सदस्यों को कुछ खास पसंद नहीं आया। माही विज के इस रवैये बादशाह की एक्स-वाइफ और बिग बॉस  ईशा रिखी भी नाराज नजर आईं। प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस की झलक देखने को मिली। आखिर माही के तेवरों से घर में क्यों मचा बवाल और क्या हुआ दोनों के बीच ? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
 
माही विज के तेवर देख परेशान हुए घरवाले 
नए प्रोमो में माहि विज घर में कदम रखते ही बाकी कंटेस्टेंट्स से अपने काम करवाती नजर आ रही हैं। प्रोमो की शुरुआत लॉन्ड्री रूम से होती है, जहां माहि एक्टर अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं। इस पर अमन कहते हैं कि यदि आप प्लीज बोलेंगी तो वह उनकी मदद कर देंगे। अमन की यह बात माही को पसंद नहीं आती और वह नाराजगी जताते हुए पूछती हैं कि आखिर उन्हें प्लीज कहने की जरुरत क्यों है। तभी कोई दूसरा  कंटेस्टेंट माही की मदद के लिए आगे आ जाता है।

इसके बाद माही अमन पर तंज कसते हुए कहती हैं जब कोई और उनका काम कर रहा है तो क्या दिक्कत है, उन्हें तो सिर्फ  ‘प्लीज’ सुनना है। माही का यह अंदाज अमन को बिल्कुल पसंद नहीं आता और दोनों के बीच तनाव की झलक साफ़ दिखाई देती है। 

विवाद यहां खत्म नहीं हुआ। इसके बाद माही अरिश्फा खान से भी लड़ती हुई दिखाई देती हैं। सुबह होते ही माही किचन में जाती हैं और अरिश्फा से चाय बनाने के लिए कहती हैं। वह वहां मौजूद लड़कियों से भी कहती हैं कि आखिर वे लड़कियां हैं उन्हें चाय बनाना तो आता ही होगा। 

माही की  यह बात सुनकर एक कंटेस्टेंट तुरंत पलटकर सवाल करती है, तो फिर आप क्या हैं ? इसके बाद माही अरिश्फा को चाय बनाने के लिए कहती हैं लेकिन उनका यह आदेश अरिश्फा को नागवार गुजरता है। वह साफ शब्दों में माही से कह देती हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती और वह इस तरह किसी को ऑर्डर नहीं दे सकतीं। इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता नजर आता है।

माही के ऊपर भड़की ईशा रिखी
माही की ऐसी हरकतें देख ईशा भी अपने आप को रोक नहीं पाती हैं और भड़क उठती हैं। इसके बाद ईशा कहती हुई दिखाई देती हैं कि जब से माही इस घर में आई है, सबसे अपना काम करवा रही है। ईशा ने आगे कहा शुक्र है उसने ये नहीं कहा-  तुम लोग मेरी चड्ढी धोकर डाल दो। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!