Edited By Manisha,Updated: 18 Jun, 2026 10:42 AM

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपने करियर की पहली पूर्ण हॉरर फिल्म के साथ इस जॉनर में कदम रखने जा रही हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपने करियर की पहली पूर्ण हॉरर फिल्म के साथ इस जॉनर में कदम रखने जा रही हैं। लंबे समय से वह एक मजबूत और अलग कहानी की तलाश में थीं, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। यह प्रोजेक्ट उन्हें बेहद उत्साहित कर रहा है।
हॉरर, इमोशन और म्यूजिक का होगा अनोखा मिश्रण
सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ हॉरर नहीं बल्कि इमोशन और म्यूजिक का भी शानदार संयोजन होगी, जो दर्शकों को एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव देगी। फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो पुरुष कलाकारों को पहले ही फाइनल किया जा चुका है। फिलहाल फिल्म का टाइटल, अन्य कलाकारों के नाम और निर्देशक की जानकारी गोपनीय रखी गई है।
शूटिंग, प्रोडक्शन और वर्क फ्रंट अपडेट
इस फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर नॉट आउट एंटरटेनमेंट के तहत बड़े स्तर पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक टीज़र और एक गाना पहले ही शूट हो चुका है, और कलाकार वर्कशॉप्स में हिस्सा ले रहे हैं। शूटिंग इसी महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में हाउसफुल 5 में नजर आई थीं और अब वह वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगी, जो 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।