Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Jun, 2026 01:11 PM

Zeenat Aman : मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को हाल ही में अमृत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने जीवन को करियर से जुड़े कई ऐसे अनुभव साझा किए, जिनसे बहुत कम लोग परिचित हैं
Zeenat Aman : मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को हाल ही में अमृत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने जीवन को करियर से जुड़े कई ऐसे अनुभव साझा किए, जिनसे बहुत कम लोग परिचित हैं। जीनत ने बताया कि हिन्दू फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री ने उस दौर की पारंपरिक हीरोइन की छवि को नया आयाम दिया। हालांकि प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी कई चुनौतियों और उतार-चढ़ावों से भी गुजरी, जिनका उन्होंने मजबूती से सामना किया।
मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है
बातचीत के दौरान जीनत ने बताया कि लोग उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में देखते हैं लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की थी और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।
इसी के साथ उन्होंने अपने शुरुआत के दिन याद करते हुए कहा कि जब मेरी स्कूल की प्रिंसिपल को पता चला कि मैं फिल्मों में जा रही हैं तो वो काफी इमोशनल हो गई थीं। मेरी प्रिंसिपल ने मुझे कहा कि तुम को राजनीति में जा सकती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसी के साथ उन्होंने अपनी फॅमिली के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा मेरे पिता बहुत अच्छे लेखक थे और मुस्लिम थे और मेरी मां हिन्दू थीं। इसी के साथ उन्होंने एक नई बात भी बताई कि मां की तरफ से उनका असली नाम ललितेश्वरी है, यह बात बहुत ही कम लोगों को पता है। मेरी मां का ध्यान पूजा-पाठ की तरफ ज्यादा था और वो रोजाना घंटों पूजा किया करती थीं।

मैं धार्मिक नहीं हूं- Zeenat Aman
जीनत अमां ने बताया कि उनकी मां हिन्दू थीं और उनका पालन-पोषण भी मुख्य रूप से मां के साथ ही हुआ। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे खुद को किसी एक धर्म से जुड़ा हुआ नहीं मानती। उन्होंने बताया कि मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मेरी पढ़ाई कैथोलिक स्कूल से हुई है। इस वजह से उनकी सोच बाकि सब से काफी अलग है। उनका मानना है कि सभी धर्म अच्छे और मानवता का सन्देश देते हैं, कोई भी धर्म गलत काम करने की सीख नहीं देता।
