Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jun, 2026 11:20 AM

Anshula Kapoor Marrige : बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे रोहन ठक्कर के साथ शादी करने जा रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और इनकी कुछ खूबसूरत...
Anshula Kapoor Marrige : बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे रोहन ठक्कर के साथ शादी करने जा रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और इनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन समारोहों में कपूर परिवार की मौजूदगी भी देखने को मिली, जहां संजय कपूर, जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर समेत परिवार के कई सदस्य इस खास मौके का हिस्सा बने।
हाल ही में शनाया कपूर ने अंशुला कपूर के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं माता के चौकी के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। इसी के साथ अंशुला ने भी खुद तस्वीरें शेयर की हैं।

गोल्डन लहंगा पहनकर अंशुला ने बिखेरा जलवा
माता की चौकी के अवसर पर अंशुला कपूर ने सुनहरे रंग का बेहद आकर्षक लहंगा पहन रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी और रंग-बिरंगे दुपट्टे के साथ पूरा किया। वहीं, उनके होने के वाले दूल्हे रोहन ठक्कर लाल रंग के पारंपरिक कुर्ते में दिखाई दिए, जिसमें उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा रहा था।

शनाया कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कपूर परिवार की शानदार फैमिली बॉन्डिंग देखने को मिली। इन फोटोज़ में जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर समेत परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। तस्वीरें शेयर करते हुए शनाया ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के लिए अपना प्यार जताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह दोनों से बेहद प्यार करती हैं। इसके साथ उन्होंने दिल और नज़र वाला इमोजी भी पोस्ट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

जाह्नवी और खुशी दिखीं बेहद खूबसूरत
इसी मौके पर जाह्नवी और ख़ुशी कपूर भी काफी सुन्दर लग रही थीं। इस खास मौके पर जाह्नवी ने साड़ी पहनी थी और ख़ुशी कपूर ने शरारा सूट पहना।
