Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Oct, 2026 04:08 PM

Jailer 2 Movie Review : सन पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jailer 2 आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी बड़ी और मनोरंजक है। टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की वापसी Jailer 2 की सबसे बड़ी ताकत...
Jailer 2 Movie Review : सन पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jailer 2 आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है और कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी बड़ी और मनोरंजक है। टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की वापसी Jailer 2 की सबसे बड़ी ताकत है। पहली फिल्म की सफलता के बाद दर्शक इस किरदार को फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे। रजनीकांत अपनी खास शैली, संयमित भाव-भंगिमा और दमदार मौजूदगी से टाइगर को कहानी का केंद्र बनाए रखते हैं। उनकी स्टाइल, उनकी चाल, उनकी आंखों का इशारा ही काफी है थिएटर में सीटी-ताली बजवाने के लिए।
क्या है फिल्म की कहानी ?
फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। टाइगर मुथुवेल पांडियन अपने परिवार के साथ शांत जीवन जी रहा है लेकिन अतीत एक बार फिर उसका पीछा नहीं छोड़ता। इस बार टाइगर के सामने पहले से भी बड़ा और खतरनाक दुश्मन है। कहानी में ट्विस्ट, इमोशन और जबरदस्त एक्शन का ऐसा तड़का है जो आपको आखिर तक सीट से बांधे रखेगा। शुरुआती दर्शकों ने पहले हिस्से की कॉमेडी, मध्यांतर और रजनीकांत के प्रभावशाली दृश्यों की तारीफ़ की है।
विद्या बालन की परफॉरमेंस ने जमाया रंग
विद्या बालन सरप्राइज पैकेज हैं- इस बार विद्या बालन कांथा के रूप में एक नए विरोधी किरदार में दिखाई देती हैं। उनका आत्मविश्वासी व्यक्तित्व और रजनीकांत के साथ दृश्यों का अलग मिज़ाज कहानी में ताजगी लाता है। एक दमदार महिला विलेन के रूप में उनका अभिनय अगली कड़ी को केवल पुराने किरदारों की वापसी तक सीमित नहीं रहने देता।
मिथुन चक्रवर्ती और बाकी स्टारकास्ट: मिथुन चक्रवर्ती भी एक प्रमुख विरोधी की भूमिका में हैं। उनका अनुभवी अभिनय और पर्दे पर प्रभाव टाइगर के सामने नए संघर्ष को मजबूत बनाता है। वहीं राम्या कृष्णन अपनी भूमिका में लौटती हैं और एस. जे. सूर्या, मोहनलाल, शिवराजकुमार और सूरज वेंजारामूडु कलाकारों की टोली को विस्तार देते हैं।
ऋतिक रोशन बने स्पेशल अट्रैक्शन
ऋतिक रोशन की विशेष भूमिका प्रशंसकों के लिए खास आकर्षण है और दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
निर्देशन और संगीत
निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने कहानी में रोमांचक दृश्यों, हास्य और पारिवारिक भावनाओं का परफेक्ट बैलेंस जोड़ा है। वहीं अनिरुद्ध रविचंदर का पृष्ठभूमि संगीत इन दृश्यों में उत्साह और प्रभाव बढ़ाता है और हर सीन के इम्पैक्ट को दोगुना कर देता है।
फाइनल वर्डिक्ट
Jailer 2 एक पैसा वसूल एंटरटेनर है। यह सिर्फ रजनीकांत के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि हर सिनेमा प्रेमी के लिए एक शानदार फिल्म है। सन पिक्चर्स की यह फिल्म नए चेहरों और बड़े पैमाने के साथ कहानी को आगे बढ़ाती है। इसे बड़े पर्दे पर देखना एक अलग ही अनुभव है।
Rating: ⭐⭐⭐⭐ 4/5
Producer: Kalanithi Maran
Banner: Sun Pictures
Director: Nelson Dilipkumar
Writer: Nelson Dilipkumar
Music: Anirudh Ravichander
Star Cast: Rajinikanth, Vidya Balan, Mithun Chakraborty, Ramya Krishnan, S. J. Suryah, Mohanlal, Shivarajkumar, Suraj Venjaramoodu, Hrithik Roshan (Special Appearance)