मोबाइल टावर बनेगा पूरे गांव की परेशानी, ‘दुपहिया’ सीजन 2 में होंगे ये 5 बड़े हंगामे

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 01:43 PM

duphiya season 2 mobile tower roshni exam bhugol nirahua new twist

​​​​​​​छोटे शहर और गांव की रोजमर्रा की जिंदगी को मजेदार अंदाज में दिखाने वाली सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। धड़कपुर की कहानी इस बार पहले से ज्यादा हंगामेदार होने वाली है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। छोटे शहर और गांव की रोजमर्रा की जिंदगी को मजेदार अंदाज में दिखाने वाली सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। धड़कपुर की कहानी इस बार पहले से ज्यादा हंगामेदार होने वाली है। मोबाइल टावर से शुरू होने वाली हलचल से लेकर भुगोल की बढ़ती शोहरत और रोशनी की परीक्षा तक, सीजन 2 में कई नए मोड़ देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं वे 5 वजहें, जो ‘दुपहिया’ सीजन 2 को खास बनाती हैं।

धड़कपुर में बनवारी की बंजर जमीन पर अचानक एक मोबाइल टावर खड़ा हो जाता है। इसके बाद गांव में विकास से ज्यादा अफवाहों और अटकलों की चर्चा शुरू हो जाती है। देखते ही देखते यह टावर पूरे गांव के लिए बड़ा मुद्दा बन जाता है। सीजन की कहानी में मोबाइल टावर से जुड़ी घटनाएं कई नए और मजेदार हंगामों की शुरुआत करती हैं।

भुगोल की बढ़ती शोहरत बदलेगी कहानी
भुगोल अब धड़कपुर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। उसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ उसकी जिंदगी में नई परेशानियां भी आने लगती हैं। छोटे से गांव में किसी व्यक्ति को अचानक मिलने वाली शोहरत किस तरह उसके आसपास के रिश्तों और हालात को बदल देती है, यह इस सीजन में देखने को मिलेगा।

रोशनी के सामने परीक्षा की चुनौती
धड़कपुर की उथल-पुथल के बीच रोशनी का ध्यान अपने सपने पर है। उसके सामने परीक्षा की चुनौती है और उसे गांव की तमाम हलचलों के बीच अपनी तैयारी पर ध्यान देना है। इस सफर में अमावस उसका साथ देता है। रोशनी की कहानी सीरीज में सपनों, मेहनत और छोटे शहर की जिंदगी से जुड़ा एक अलग पहलू सामने लाती है।

पुराने किरदारों की वापसी, निरहुआ की नई एंट्री
‘दुपहिया’ सीजन 2 में पुराने कलाकारों की टोली एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आई है। गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। वहीं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी इस सीजन का हिस्सा बने हैं। उनकी एंट्री धड़कपुर की कहानी में एक नया रंग जोड़ती है।

धड़कपुर की देसी गॉसिप और रोजमर्रा का मजेदार अंदाज
‘दुपहिया’ की खासियत इसकी साधारण लेकिन मजेदार कहानी है। गांव की गॉसिप, पारिवारिक रिश्ते, लोगों के छोटे-बड़े सपने और रोजमर्रा की परेशानियां कहानी को दर्शकों से जोड़ती हैं। दूसरे सीजन में भी धड़कपुर का यही देसी अंदाज बरकरार है, लेकिन इस बार नए किरदारों और नई परेशानियों के साथ कहानी पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गई है।सोनम  नायर के निर्देशन में बनी ‘दुपहिया’ सीजन 2 का निर्माण सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले किया है। सीरीज की कहानी और लेखन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है।

पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे सीजन में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा की वापसी हुई है। वहीं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस बार कलाकारों की टोली में नए सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं। ‘दुपहिया’ सीजन 2 अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!