Janhvi Kapoor का बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक, Backless Style ने लूटा फैंस का दिल

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 11:46 AM

janhvi kapoor

Mumbai : बॉलीवुड की धड़क गर्ल Janhvi Kapoor न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि शानदार फैशन सेंस के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट फोटोशूट की झलक शेयर की, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी। सफेद रंग के इस...

Mumbai : बॉलीवुड की धड़क गर्ल Janhvi Kapoor न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि शानदार फैशन सेंस के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट फोटोशूट की झलक शेयर की, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी। सफेद रंग के इस लुक में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहा है।

Janhvi Kapoor

तस्वीरों में Janhvi  व्हाइट कलर के Backless आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उनका यह स्टाइलिश और एलीगेंट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने इस ड्रेस को बेहद ग्रेस के साथ कैरी किया है, जबकि बैकलेस डिजाइन ने उनके पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

Janhvi Kapoor

जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही वायरल हो गईं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी उनके इस नए अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहे। लोग उन्हें स्टनिंग और गॉर्जियस बताते हुए उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी का कॉन्फिडेंस और उनका फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है। वह अक्सर ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक में नए-नए एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं और हर बार अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बार भी उन्होंने एक सिंपल व्हाइट आउटफिट को ट्रेंडी और ग्लैमरस अंदाज में पेश कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Janhvi Kapoor

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो Janhvi Kapoor हाल ही में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं।

Janhvi Kapoor

इससे पहले वह ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘उलझ’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। आने वाले समय में वह Ram Charan के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास ‘लग जा गले’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!