Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jul, 2026 11:08 AM

Jasmine Sandlas : पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म धुरंधर के कई चर्चित गानों को अपनी आवाज दी है, जिनमें धुरंधर टाइटल ट्रैक, शरारत, जैसे गाने शामिल हैं।
Jasmine Sandlas : पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म धुरंधर के कई चर्चित गानों को अपनी आवाज दी है, जिनमें धुरंधर टाइटल ट्रैक, शरारत, जैसे गाने शामिल हैं। खास तौर पर जाइए सजना को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला और यह गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर जैस्मीन का लाइव परफॉरमेंस भी काफी वायरल हुआ था। अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने कसरत के दौरान फैंस के सामने अपनी सगाई की घोषणा कर दी। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दुनिया को पहली बार दिखाया अपना Fiancé
दिल्ली में आयोजित द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर की ओपनिंग नाइट के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। लाइव कॉन्सर्ट के बीच उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और सभी के सामने अपनी सगाई की अगूंठी फ्लांट की। जैसे ही जैस्मीन ने अपनी इंगेजमेंट का खुलासा किया, वहां मौजूद दर्शकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरा ऑडिटोरियम तालियों और चीयर से गूंज उठा जबकि इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
जैस्मीन ने अपने मंगेतर संग किया डांस
सगाई का ऐलान करने के बाद जैस्मीन और उनके मंगेतर ने उनके सुपरहिट गाने लावां पर साथ में शानदार डांस भी किया। दोनों की प्यारी केमिस्ट्री और ख़ुशी ने इस पल को और भी यादगार बना दिया। कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों में इस खास लम्हे का जमकर आनंद लिया। अब इस पूरे मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।